Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 12:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»करमा खदान हादसा में मारे गए मजदूरों के परिजनों को मिलेगा 8 लाख का मुआवजा
    जोहार ब्रेकिंग

    करमा खदान हादसा में मारे गए मजदूरों के परिजनों को मिलेगा 8 लाख का मुआवजा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    करमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के करमा परियोजना में अवैध खनन के दौरान बीते शनिवार सुबह चाल धंसने से चार लोगों की मौत को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। ग्रामीण की ओर से मुआवजे की मांग की गई। आखिरकार ग्रामीणों की मांगों के आगे सीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को झुकना पड़ा और मुआवजा देने के लिए तैयार हुआ। यह वार्ता आधी रात के बाद तक चली। शनिवार की रात करीब दो बजे प्रबंधन, प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच हुई वार्ता चली। इसके बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया गया। इसमें मजदूरों के परिजों को कुल 8 लाख रुपये की मुआवजे पर बात बनी है। जिसमें हर मृतक के परिजन को सीसीएल प्रबंधन 1.70 लाख प्रति व्यक्ति रुपये देगी। जबकि जिला प्रशासन 30 हज़ार रुपये प्रति व्यक्ति देगा। इस तरह से कुल 8 लाख रुपये की मुआवजा पर सहमति बनी। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को एक एक सदस्य को आउटसोर्सिंग के जरिए काम देने की भी सहमति बनी है। इस सफल बातचीत के बाद परिजनों ने वहां से शवों को उठाकर अपने आंदोलन को खत्म कर दिया। खदान में मरने वाले चार मजदूरों की पहचान मो. इम्तियाज, रामेश्वर मांझी, वकील करमाली और निर्मल मुंडा के रूप में हुई है।

    क्या था मामला

    करमा के महुआतुंगड़ी के ग्रामीण शनिवार की तड़के सुबह सीसीएल के लीज एरिया करमा परियोजना में कोयला चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान अवैध खनन करते समय कोयला का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इसमें चार लोग दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सीसीएल के अधिकारियों ने अपनी गलती को छिपाने के जल्दबाजी पेलोडर लगाकर शव हटाने का प्रयास किया। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ परिजनों ने शव को पीओ कार्यालय के समक्ष रखकर परिजन और ग्रामीण आधी रात के बाद तक मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए थे।

    Also Read : जमशेदपुर के अतुल प्रसाद की दर्द भरी दास्तान, मदद की गुहार पर सीएम ने लिया संज्ञान

    The families of the workers killed in the Karma mine accident will get a compensation of Rs 8 lakh करमा करमा खदान हादसा में मारे गए मजदूरों के परिजनों को मिलेगा 8 लाख का मुआवजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के अतुल प्रसाद की दर्द भरी दास्तान, मदद की गुहार पर सीएम ने लिया संज्ञान
    Next Article कंस्ट्रक्शन कंपनी से मांगी थी 5% लेवी, पुलिस ने दो को दबोचा

    Related Posts

    जमशेदपुर

    कदमा में कुख्यात मो तौकीर उर्फ़ गोरा की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    November 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 203 लोगों को पकड़ा गया

    November 20, 2025
    गिरिडीह

    जमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चले गोली-बम… देखें वीडियो

    November 20, 2025
    Latest Posts

    कदमा में कुख्यात मो तौकीर उर्फ़ गोरा की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    November 21, 2025

    रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 203 लोगों को पकड़ा गया

    November 20, 2025

    जमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चले गोली-बम… देखें वीडियो

    November 20, 2025

    IITF 2025 : झारखंड पवेलियन में तसर और महिला शक्ति की दमदार प्रस्तुति

    November 20, 2025

    धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

    November 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.