Ranchi : महाप्रभु जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा आज 6 जुलाई को पूरे श्रद्धा और धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी से वापसी कर मुख्य मंदिर लौटेंगे। यह यात्रा हर साल रथयात्रा के नौ दिन बाद निकाली जाती है, जिसे घुरती रथयात्रा कहा जाता है।
भगवान जगन्नाथ 27 जून को रथ पर सवार होकर श्रीमंदिर से मौसीबाड़ी के लिए निकले थे। नौ दिन के प्रवास के बाद अब वे पुनः मंदिर लौटेंगे। इस विशेष अवसर पर रथ की रस्सी खींचने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं।
प्रशासन की तैयारियां पूरी
रथयात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की सहायता ली जा रही है। आज सुबह 5 बजे मौसीबाड़ी में भगवान की पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है। दोपहर 2:50 बजे दर्शन बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद विग्रहों को रथ तक ले जाया जाएगा।
शाम 4 बजे रथयात्रा का शुभारंभ
प्रभु की रथयात्रा शाम 4 बजे मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। मंदिर पहुंचने के बाद महाआरती होगी और फिर पट बंद कर दिए जाएंगे।
Also Read : रांची में मुहर्रम जुलूस को लेकर ट्रैफिक में बदलाव…
Also Read : DM ने 11 BLO का रोका वेतन… जानें क्यों
Also Read : पटना में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक रूट में बदलाव
Also Read : झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 13 जिलों में अलर्ट जारी
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 06 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल