Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार
    क्राइम

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नामकुम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का रांची पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर बिहार के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 एंड्रॉयड मोबाइल, फर्जी दस्तावेज, 14 स्टांप, 12 सिम कार्ड, 19,100 रुपये नकद, एक स्कूटी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इस बात की जानकारी ग्रामीण SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

    उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महुआटोली के एक मकान में बाहर से आए युवक साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद रांची ग्रामीण SP के निर्देश पर एक छापामारी दल बनाया गया। टीम ने मकान की घेराबंदी कर छानबीन की। मकान के अंदर मौजूद युवक पुलिस को देख छत की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस छापामारी में बिहार के अतुल राज, मिथलेश कुमार और अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

    गिरोह का तरीका:

    बात दें कि ये तीनों युवक चोरी के मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड से फेसबुक अकाउंट बनाकर लोन देने का विज्ञापन करते थे। लोगों से Google Form के जरिए निजी और बैंकिंग जानकारी लेते थे। लोन प्रोसेसिंग के नाम पर GST, SGST, प्रोसेसिंग फीस आदि के नाम पर पैसे ठगते थे। फर्जी चेक और स्टैंप का इस्तेमाल कर लोगों का भरोसा जीतते थे। ‘तुलसी आयुर्वेद फार्मा’ के नाम से इन्होंने फर्जी लॉटरी कूपन भेजकर लोगों को इनाम का लालच दिया और फिर उन्हें ठग लिया।

    मामला दर्ज और जांच जारी

    नामकुम थाना में कांड संख्या 206/25, दिनांक 04.07.25 को बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए मोबाइल में इस्तेमाल हो रहे 5 सिम के खिलाफ NCRP पोर्टल पर पहले से ही साइबर ठगी की 5 शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

    इस छापामारी टीम में अमर कुमार पांडेय (पुलिस उपाधीक्षक, रांची), रंजीत कुमार, जयदेव सराक, अमित कुमार दास, पंकज कुमार, जयप्रकाश कुमार, प्रभुवन कुमार (सभी नामकुम थाना या साइबर थाना से), नामकुम थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

    Also Read : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 11 हजार पुलिस पदाधिकारी व जवान 24 घंटे रखेंगे निगरानी

    12 SIM Cards 12 सिम कार्ड 13 Android Mobiles 13 एंड्रॉयड मोबाइल 14 Stamps Seized 14 स्टांप बरामद Bihar Youth Arrested cash recovered Cyber Crime Network Cyber Criminals Arrested cyber fraud Cyber Fraud Exposed Cyber Fraudsters Arrested fake documents Jharkhand Cyber Crime Jharkhand police action Mahuatoli Village Namkum Cyber Gang Namkum Police Station ranchi news Ranchi Police Rural SP Press Conference Scooter Seized ग्रामीण एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस झारखंड पुलिस कार्रवाई झारखंड साइबर क्राइम नकदी बरामद नामकुम थाना नामकुम साइबर गिरोह फर्जी दस्तावेज बिहार युवक गिरफ्तारी महुआटोली गांव रांची न्यूज रांची पुलिस साइबर अपराध नेटवर्क साइबर अपराधी गिरफ्तार साइबर ठग गिरफ्तार साइबर ठगी साइबर ठगी भंडाफोड़ स्कूटी बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
    Next Article चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.