Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार में हैवानियत की हद पार: दो बच्चियों से दुष्कर्म कर मौत के घाट उतारा
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में हैवानियत की हद पार: दो बच्चियों से दुष्कर्म कर मौत के घाट उतारा

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    कटिहार: बिहार से एक मानवता षर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घटना चैकिया पहाड़पुर पंचायत के एक गांव की है। जहां खेत में परवल तोड़ने गई दो किषोरियों से दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर दी। दोनों का शव देखकर लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। खेत से दोनों का शव बरामद हुआ है जिसमें दुष्कर्म के बाद दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। दोनों बच्चियों की आंखें निकाली हुई थीं। अपराधियों ने एक नाबालिग बच्ची का नाजुक अंग भी धारदार हथियार से काट डाला।
    दोनों शव खेत से बरामद किए गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व मनिहारी एसडीपीओ एसएच फाखरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। साहिबगंज सीमा से घटनास्थल के सटे होने के कारण झारखंड पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए साहिबगंज भेजा गया है।
    दोनों किशोरियों की उम्र 12 से 13 वर्ष है। एक छठी और दूसरी सातवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजन के अनुसार दोनों बुधवार दोपहर परवल तोडने समीप के खेत गई थीं। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास झाड़ी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में थे।
    कटिहार एसपी विकास कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
    शव एवं घटनास्थल का जायजा लेने के बाद प्रथमदृष्टया हत्या से पूर्व दुष्कर्म की बात प्रतीत हो रही है। परिजन के बयान पर एक नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

    #Bihar News #Crime news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमिता खोपकर जल्द ही ट्रेंडी दादी के किरदार में नजर आयेंगी
    Next Article गृह विभाग के आदेश के बाद झारखंड पुलिस हुई गंभीर, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.