Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 1:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»कांग्रेस मुख्यालय में आज जिला अध्यक्षों की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
    बिहार

    कांग्रेस मुख्यालय में आज जिला अध्यक्षों की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार कांग्रेस ने आज अपने मुख्यालय सदाकत आश्रम में सभी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम करेंगे। सूत्रों के अनुसार, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही, चुनाव आयोग द्वारा बिहार में किए जा रहे सामाजिक-आर्थिक पुनरीक्षण को जिला स्तर पर मुद्दा बनाकर आंदोलन चलाने की योजना भी तैयार की जाएगी।

    जिलाध्यक्षों के कामों की होगी समीक्षा

    बैठक में सभी जिला अध्यक्षों के पिछले कार्यों की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस का लक्ष्य है कि जनता के बीच “हर घर झंडा” अभियान के जरिए पार्टी के विचारों को पहुंचाया जाए। इसके अलावा, माई-बहिन मान योजना को घर-घर तक ले जाने और बूथ कमिटियों में महिलाओं, दलितों और पिछड़ों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण और उम्मीदवार चयन में जिला अध्यक्षों की भूमिका अहम हो सकती है।

    तीन महीने पहले नियुक्त हुए थे जिलाध्यक्ष

    कांग्रेस ने तीन महीने पहले ही 40 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी, जिनमें 21 नए चेहरे शामिल हैं, जबकि 19 को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। इनमें 14 सवर्ण, 5 दलित, 6 मुस्लिम और एक महिला को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, 12 जिलों में कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।

    बक्सर जिलाध्यक्ष का निलंबन, औरंगाबाद में इस्तीफा

    हालांकि, इनमें से बक्सर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे को मई में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में कम भीड़ जुटने के कारण निलंबित कर दिया गया था। वहीं, औरंगाबाद जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जिले में उनके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था।

    Also Read : फोरलेन निर्माण स्थल पर मजदूर को मा’री गो’ली, जांच में जुटी पुलिस

    Bihar Assembly Elections Bihar Congress Bihar Elections 2025 Bihar Politics booth-level strategy Congress campaign Congress meeting Congress Organization Congress protest Congress strategy District Congress Committee Election Commission Election Preparation party workers meeting political meeting Rajesh Ram Sadaqat Ashram socio-economic revision State Congress President Working Presidents कांग्रेस अभियान कांग्रेस आंदोलन कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक कांग्रेस बैठक कांग्रेस रणनीति कांग्रेस संगठन कार्यकारी अध्यक्ष चुनाव आयोग चुनाव तैयारी जिला कांग्रेस कमिटी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी बिहार कांग्रेस बिहार चुनाव 2025 बिहार राजनीति बिहार विधानसभा चुनाव बूथ स्तर की रणनीति राजनीतिक बैठक राजेश राम सदाकत आश्रम सामाजिक-आर्थिक पुनरीक्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘द ट्रेटर्स इंडिया’ के पहले सीजन की विनर बनीं उर्फी जावेद और निकिता लूथर
    Next Article खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भोजुडीह जंक्शन के पास से 7000 टन कोयला जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    थाना परिसर के मंदिर में चोरी, घंटा-त्रिशूल और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    April 30, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में झामुमो का संगठन विस्तार अभियान तेज, बूथ स्तर तक मजबूत होगी कमेटी

    April 28, 2026
    ट्रेंडिंग

    बंगाल चुनाव : 142 सीटों पर कल मतदान, ममता के कैरिकेचर पर बवाल

    April 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड PGT शिक्षक नियुक्ति: दोहरी डिग्री विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला

    April 30, 2026

    रांची में पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था होगी हाईटेक, तैयारी में जोर-शोर से जुटा विभाग

    April 30, 2026

    तालाब में मछली छोड़ने पर कर दी थी गोली मारकर हत्या, मिली उम्रकैद की सजा

    April 30, 2026

    झारखंड शराब घोटाले में नवीन केडिया को हाईकोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर

    April 30, 2026

    हजारीबाग सीडब्ल्यूसी प्रबंधक की रिमांड खत्म, सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल

    April 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.