Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»10 दिन पहले हरियाणा से बिहार आए युवक की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी
    ट्रेंडिंग

    10 दिन पहले हरियाणा से बिहार आए युवक की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nawada : बिहार के नवादा जिला में आज यानी बुधवार सुबह एक युवक की बॉडी बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की शिनाख्त करीब 36 साल के राजू रविदास के तौर पर की गई है। राजू की बॉडी सकरी नदी से मिली है, जो बिंद थाना क्षेत्र में आता है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि राजू की ईंट और पत्थर से कूचकर हत्या की गई है।

    मां ने जताई साजिश में हत्या की आशंका

    वारदात की फैली खबर के बाद स्पॉट पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बिंद थानेदार चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। राजू की मां छठिया देवी ने मीडिया को बताया कि मंगलवार शाम कुछ लोग उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उन्होंने आशंका जताई कि साजिश के तहत राजू को बुलाकर उसकी हत्या की गई है।

    10 दिन पहले हरियाणा से लौटा था राजू

    मिली जानकारी के अनुसार राजू हरियाणा के एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और करीब 10 दिन पहले ही वह गांव लौटा था। उसकी पत्नी हाल ही में मायके गई हुई है। थानेदार चंदन कुमार ने मीडिया को बताया कि मृतक राजू की पत्नी के लौटने के बाद उनके बयान के आधार पर मामले की गहन छानबीन की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Also Read : अज्ञात युवक की पत्थर से कूचकर ह’त्या, रातू में फेंकी मिली बॉ’डी

    # Bihar Crime Bihar Bind police station Crime news dead body found Local News Murder case Nawada Raju Ravidas Sakri river stone attack Wednesday news youth murder अपराध समाचार नवादा पत्थर से कूचकर हत्या बिंद थाना क्षेत्र बिहार बिहार क्राइम बुधवार की घटना युवक की हत्या राजू रविदास शव बरामद सकरी नदी स्थानीय खबर हत्या का मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब गांव-गांव में खुलेंगे जन औषधि केंद्र
    Next Article स्वास्थ्य मंत्रालय की दो टूक- कोविड वैक्सीन से मौ’त का कोई लेना-देना नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

    October 29, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : SLDC को समय पर देना होगा बिजली के खर्च का हिसाब, देरी की तो लगेगा जुर्माना, विद्युत नियामक आयोग ने सख्त किये नियम

    October 30, 2026

    झारखंड : आज रांची में छाये रहेंगे बादल, राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    October 30, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.