Ranchi : झारखंड में पिछले 24 घंटों में जमकर बारिश हुई। शनिवार को रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, चतरा, बोकारो, सरायकेला-खरसांवा और बोकारो जिले में तेज बारिश दर्ज की गई।
2 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, गढ़वा, पलामू, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट है। 30 जून को 9 जिलों और 1 जुलाई को 5 जिलों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। कोल्हान में 2 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने और निचले इलाकों में जलभराव व भूस्खलन से बचने की सलाह दी गई है।
जून की बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
इस जून में पिछले 9-10 सालों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। रांची में सबसे अधिक 500 मिमी बारिश दर्ज की गई। लातेहार, रामगढ़, लोहरदगा में 400 मिमी, जबकि पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, गुमला, धनबाद में 300 मिमी से अधिक बारिश हुई।
Also Read : हूल दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने सिद्धो-कान्हू सेवा समिति को भेंट किए मांदर-नगाड़ा
Also Read : लंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान
Also Read : TMH में इलाजरत बुजुर्ग की मौ’त, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Also Read : नामकुम थानेदार की गाड़ी में अवैध बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, इंस्पेक्टर मनोज आर्किड में एडमिट
Also Read : मुहर्रम पर्व को लेकर पलामू DIG ने जारी किए निर्देश, शांति समिति की बैठक अनिवार्य
Also Read : अवैध गन और शराब फैक्ट्री का धंधा करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, SP क्या बोले… देखें