Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के DC कर्ण सत्यार्थी ने समस्त जिलावासियों को रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कामना की कि प्रभु श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के आशीर्वाद से जिले में समरसता और सौहार्द की भावना और अधिक मजबूत हो।
DC ने नागरिकों से अपील की कि वे परंपराओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं। जिले के विभिन्न हिस्सों में रथयात्रा महोत्सव के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए रथयात्रा को शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण ढंग से मनाने की कामना की है।
Also read: बरही नदी पुल में फंसा बाइक सवार
Also read: बहरागोड़ा में हाइवा और गैस टैंकर की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल…
Also read: जमशेदपुर के मानगो में हुई जदयू की समीक्षा बैठक, प्रशासन पर साधा निशाना…
Also read: जमशेदपुर में बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार…
Also read: रामगढ़ में भुरकुंडा फायरिंग केस का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार…