Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jun, 2025 ♦ 10:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»लोहरदगा में डबल म’र्डर से सनसनी, दादी-पोते की घर में मिली ला’श
    क्राइम

    लोहरदगा में डबल म’र्डर से सनसनी, दादी-पोते की घर में मिली ला’श

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 27, 2025Updated:June 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लोहरदगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : लोहरदगा जिले के भक्सो डूमर टोली गांव में एक ही परिवार के दो सदस्यों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान बरिया उरांव (दादी) और उनके नाबालिग पोते के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

    यह दोहरा हत्याकांड लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र में हुआ। परिजनों के अनुसार, हत्या की वारदात रात में ही हो गई थी, लेकिन घर के अन्य सदस्यों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिजन घर के अन्य कमरों में पहुंचे, तो दोनों के शव देखकर दहशत में आ गए। नाबालिग की हत्या धारदार हथियार से की गई है, जबकि महिला की गला दबाकर हत्या की गई। दोनों के शव घर के अलग-अलग कमरों से बरामद किए गए हैं।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हत्या में प्रयुक्त हथियार अब तक बरामद नहीं हुआ है, और पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।

    लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया, “भक्सो में एक वृद्ध महिला और एक किशोर की हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुसंधान के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। आगे की कार्रवाई जारी है।” फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोहरे हत्याकांड की यह घटना पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर चुकी है।

    Also Read : राजधानी के व्यस्त इलाके में गो’लीबारी, जांच में जुटी पुलिस

    Also Read : STF ने हथियार तस्करी का बड़ा प्रयास किया नाकाम, बिहार और बंगाल के चार तस्कर गिरफ्तार

    Also Read : शिक्षकों की छुट्टी प्रक्रिया अब पूरी तरह से होगी ऑनलाइन

    Also Read : राजधानी के व्यस्त इलाके में गो’लीबारी, जांच में जुटी पुलिस

    Bariya Oraon Bhakso Dumartoli Crime news crime scene double murder case family homicide Family Murder Jharkhand crime Lohardaga Lohardaga Police minor grandson murder incident murder investigation police investigation postmortem Rural Area Sadar Hospital Sadar Police Station sensational incident अपराध समाचार क्राइम सीन ग्रामीण इलाका झारखंड अपराध दोहरा हत्याकांड नाबालिग पोता परिवार में हत्या परिवार हत्या पुलिस जांच पोस्टमार्टम बरिया उरांव भक्सो डूमर टोली लोहरदगा लोहरदगा पुलिस सदर अस्पताल सदर थाना सनसनीखेज वारदात हत्या की जांच हत्या की वारदात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुहिया नदी पर डायवर्सन टूटने से खड़गपुर-तारापुर मार्ग ठप, लोगों को भारी परेशानी
    Next Article शराब के नशे में ड्यूटी करते दारोगा गिरफ्तार

    Related Posts

    जामताड़ा

    पुर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की 63वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

    June 27, 2025
    जमशेदपुर

    बिरसानगर में कांग्रेस संगठन ने की अहम बैठक, समस्याओं के समाधान की रणनीति पर हुई चर्चा

    June 27, 2025
    झारखंड

    सदियों पुरानी रथ मेला परंपरा आज भी जीवित, राजा पृथ्वी चंद्र शाही से जुड़ा इतिहास

    June 27, 2025
    Latest Posts

    पुर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की 63वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

    June 27, 2025

    बिरसानगर में कांग्रेस संगठन ने की अहम बैठक, समस्याओं के समाधान की रणनीति पर हुई चर्चा

    June 27, 2025

    सदियों पुरानी रथ मेला परंपरा आज भी जीवित, राजा पृथ्वी चंद्र शाही से जुड़ा इतिहास

    June 27, 2025

    पाकुड़ में ऐतिहासिक रथ यात्रा धूमधाम से निकली, उमड़े श्रद्धालु

    June 27, 2025

    लोहरदगा में पुलिस और JJMP नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    June 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.