Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Sep, 2025 ♦ 4:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाइक की डिक्की से 30 लाख का जेवर उड़ाने वाले दो चढ़े पुलिस के हत्थे
    जोहार ब्रेकिंग

    बाइक की डिक्की से 30 लाख का जेवर उड़ाने वाले दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाइक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज में 20 जून की देर शाम 30 लाख रूपये की जेवर बाइक की डिक्की से गायब करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना को ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उचक्कों ने अंजाम दिया था। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी में किराये के मकान में रहते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने रेकी करने वाले ओडिशा और आंधप्रदेश के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य दो आरोपी ज्वेलरी लेकर फरार हैं। उनकी पहचान हो गयी है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    लेस्लीगंज में ज्वेलरी गायब होने और मेदिनीनगर शहर एवं सदर में सोने की चेन छिनतई की तीन घटनाएं होने पर तेजी से अनुसंधान किया गया। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर के लादी में छापेमारी की गयी। रामजीत शर्मा के घर से दो संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ।

    एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि घटना के अगले दिन ज्वेलरी गायब करने वाले दो अपराधी सोने-चांदी के सामान लेकर फरार हो गए थे। ऐसे में गायब हुई ज्यादातर ज्वेलरी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से रामजीत शर्मा के घर पर अपराधी रह रहे थे। वे बार-बार बदल जाते थे। बावजूद मकान मालिक ने इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन पुख्ता सूचना तंत्र के बल पर चार दिनों के भीतर सफलता प्राप्त कर ली गई।

    दोनों अपराधियों ने लातेहार के मनिका में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। वहां से गायब किए गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चोरी गए सोने के 135 ग्राम और चांदी के 1150 ग्राम बने हुए जेवर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम के नातवरम कोंडा के दुर्गा प्रसाद (27) और ओडिशा के गंजम जिले के असका कोराटोली के आवला बलराम (25) शामिल हैं। इनमें से आवला बलराम के खिलाफ बिहार के मुज्जफरपुर एवं नायागढ थाना में एक-एक आपराधिक मामला दर्ज है।

    छापेमारी टीम में लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा, थानेदार उत्तम कुमार राय, एसआई बिक्रम सिंह, सुबोध कुमार, एएसआई नबी अंसारी सहित सशस्त्र जवान शामिल थे।

    Also Read : सदर अस्पताल में 30 जून को लगेगी अत्याधुनिक डिजिटल मेमोग्राफी मशीन, ब्रेस्ट कैंसर जांच की मिलेगी सुविधा

    Two people who stole jewellery worth Rs 30 lakh from a bike's trunk were caught by the police बाइक की डिक्की से 30 लाख का जेवर उड़ाने वाले दो चढ़े पुलिस के हत्थे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article+2 की पढ़ाई बंद करने के निर्णय से छात्रों में असमंजस, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने उठाई आवाज
    Next Article बारिश का पानी घरों में घुसा, धीमी गति से चल रहा सीवरेज निर्माण का कार्य…

    Related Posts

    झारखंड

    दुर्गोत्सव की भव्यता में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, भक्तों संग मां दुर्गा से मांगी राज्य की समृद्धि की दुआ

    September 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस की अपील- बनाए रखें सौहार्दपूर्ण माहौल

    September 26, 2025
    जमशेदपुर

    लापरवाही पर DC ने लिया एक्शन, 10 छात्राओं को तुरंत मिले नए साइकिल

    September 26, 2025
    Latest Posts

    दुर्गोत्सव की भव्यता में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, भक्तों संग मां दुर्गा से मांगी राज्य की समृद्धि की दुआ

    September 26, 2025

    महिला रोजगार योजना पर प्रियंका का हमला, कहा: सिर्फ चुनावी बहाना…

    September 26, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस की अपील- बनाए रखें सौहार्दपूर्ण माहौल

    September 26, 2025

    लापरवाही पर DC ने लिया एक्शन, 10 छात्राओं को तुरंत मिले नए साइकिल

    September 26, 2025

    आनंदपुरी में जुआ खेलते 18 लोग गिरफ्तार, ₹3.43 लाख कैश बरामद

    September 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.