Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»आपका पासपोर्ट अब होगा स्मार्ट… जानिए कैसे
    ट्रेंडिंग

    आपका पासपोर्ट अब होगा स्मार्ट… जानिए कैसे

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ई-पासपोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत में पासपोर्ट अब स्मार्ट और ज्यादा सुरक्षित हो गया है। सरकार ने ई-पासपोर्ट की शुरुआत की है, जिसे बायोमेट्रिक पासपोर्ट भी कहा जाता है। इसमें एक 64 KB की माइक्रोचिप लगी होती है, जो पासपोर्ट धारक की पर्सनल और बायोमेट्रिक जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, डिजिटल फोटो और फिंगरप्रिंट को सुरक्षित रखती है।

    यह चिप ICAO (International Civil Aviation Organization) के मानकों पर आधारित है, जिससे भारतीय ई-पासपोर्ट को दुनिया भर में पहचान और सुरक्षा मिलती है। यह पारंपरिक पासपोर्ट की तुलना में तकनीकी रूप से अधिक उन्नत और क्लोनिंग से बचाने वाला दस्तावेज़ है।

    ई-पासपोर्ट की खास बातें

    • RFID टेक्नोलॉजी से लैस, जो बिना फिजिकल टच के जानकारी पढ़ सकती है।
    • एन्क्रिप्टेड डेटा से सुरक्षा मजबूत होती है।
    • इमिग्रेशन प्रोसेस तेज और सुविधाजनक हो जाता है।
    • डिजिटल सिग्नेचर से डेटा छेड़छाड़ की संभावना न के बराबर।
    • नकली पासपोर्ट बनाना बेहद मुश्किल।

    कौन कर सकता है आवेदन?

    नया पासपोर्ट बनवाने वाले, एक्सपायर्ड या डैमेज पासपोर्ट रिन्यू कराने वाले, खोया हुआ पासपोर्ट फिर से लेने वाले, बच्चे और सीनियर सिटीजन – सभी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन प्रक्रिया

    1. passportindia.gov.in पर लॉगिन करें।
    2. फॉर्म भरें और ई-पासपोर्ट का विकल्प चुनें (यदि उपलब्ध हो)।
    3. फीस जमा करें और नजदीकी PSK या POPSK में अपॉइंटमेंट लें।
    4. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद, पासपोर्ट डाक से आपके पते पर भेजा जाएगा।

    फिलहाल यह सेवा सिर्फ राजनयिक और सरकारी अधिकारियों के लिए है, लेकिन जल्द ही देशभर के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु, कोच्चि और चंडीगढ़ जैसे शहरों में इसकी शुरुआत हो चुकी है।भारत अब वैश्विक मानकों के अनुसार यात्रियों को एक स्मार्ट, तेज और सुरक्षित पहचान पत्र देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

    Also Read : हल्के में न लें जमीन से जुड़े छोटे-मोटे लफड़े को, समय रहते करें समाधान : DIG नौशाद आलम

     

    biometric passport digital passport e-passport foreign travel ICAO indian government new passport facility passport application passport security passport upgrade RFID passport RFID पासपोर्ट smart travel document ई-पासपोर्ट डिजिटल पासपोर्ट नई पासपोर्ट सुविधा पासपोर्ट अपग्रेड पासपोर्ट आवेदन पासपोर्ट सिक्योरिटी बायोमेट्रिक पासपोर्ट भारत सरकार विदेश यात्रा स्मार्ट ट्रैवल डॉक्यूमेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहल्के में न लें जमीन से जुड़े छोटे-मोटे लफड़े को, समय रहते करें समाधान : DIG नौशाद आलम
    Next Article टीवी फटने से घर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.