Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कदमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
    क्राइम

    कदमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 23, 2025Updated:June 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कदमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कदमा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। गिरफ्तार युवक की पहचान कदमा थाना क्षेत्र निवासी हरिकेश पटेल (28), पिता राधेश्याम प्रसाद के रूप में हुई है। यह कार्रवाई जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया टीसी कॉलोनी रोड में की गयी है। जिसकी जानकारी जमशेदपुर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मीडिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

    उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति इलाके में अवैध हथियार के साथ घूम रहा है और आम लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही SSP पीयूष पांडेय के निर्देश पर SP (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तत्परता से कार्रवाई करते हुए टीम ने फार्म एरिया टीसी कॉलोनी रोड में हरिकेश को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने हथियार फार्म एरिया स्थित रोड नंबर-18 के पास एक खंडहर क्वार्टर के शौचालय में छिपाकर रखा है। उसकी निशानदेही पर वहां से एक झोले में छिपाए गए हथियार बरामद किए गए। बरामद हथियारों में एक देशी ऑटो पिस्टल (बिना मैगजीन), दो खाली मैगजीन, तीन जिंदा गोली, एक देशी कट्टा और एक अतिरिक्त जिंदा गोली शामिल हैं। सभी हथियार जर्जर और जंग लगे हुए पाए गए, जिससे यह संदेह जताया जा रहा है कि इन्हें लंबे समय से छिपाकर रखा गया था।

    पुलिस ने इस मामले में कदमा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व DSP मनोज कुमार ठाकुर ने किया। कदमा थाना के कई अधिकारी और पुलिसकर्मी भी इसमें शामिल थे।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हरिकेश का संबंध किसी आपराधिक गिरोह या अवैध हथियार तस्करी से तो नहीं है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पत्रकारों को बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    Arms Act City SP crime Crime Control Deputy Superintendent of Police Farm Area Harikesh Patel illegal weapons jamshedpur Jharkhand police Judicial Custody Kadma Police Station law and order Local News police action police investigation Security TC Colony Road weapons recovered youth arrest अपराध अपराध नियंत्रण अवैध हथियार आर्म्स एक्ट क़दमा थाना कानून व्यवस्था जमशेदपुर झारखंड पुलिस टीसी कॉलोनी रोड न्यायिक हिरासत पुलिस उपाधीक्षक पुलिस कार्रवाई पुलिस जांच फार्म एरिया युवक गिरफ्तारी सिटी एसपी सुरक्षा स्थानीय खबर हथियार बरामदगी हरिकेश पटेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर भाभी जी अब पुलिस के शिकंजे में, पूरा परिवार धंधे में शामिल
    Next Article रांची DC ने जिलास्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.