Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण
    झारखंड

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara( Rajiv jha) : नारायनपुर स्थित अग्रसेन भवन में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रदर्शनी व प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण उपस्थित हुए। कार्यक्रम प्रभारी महेंद्र मंडल ने प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष दृढ़ भारत के नव निर्माण की मजबूत नींव हैं।

    उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया मे चौथी आर्थिक महाशक्ति बना है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि 2014 में जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, तभी से राष्ट्र पुनर्निर्माण का नया युग प्रारंभ हुआ। यह 11 साल संकल्प से सिद्धि की यात्रा है।
    बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत पहुँचे बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष, मोदी जी ने भारत में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। यह 11 वर्ष केवल प्रशासनिक उपलब्धियां नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव और वैश्विक मंच पर भारत की पुन: प्रतिष्ठा का कालखंड है। बिरंची नारायण ने कहा कि मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है। आने वाला समय मोदी जी के विकसित भारत विजन को साकार करने का है। पिछले 11 वर्षों में 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया, जिसकी पुष्टि विश्व बैंक द्वारा की गई है।
    उन्होंने आगे कहा कि, कैग की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2014 तक 20 दिन तक युद्ध करने लायक गोला-बारूद हुआ करता था। लेकिन आज हम दर्जनों से अधिक देश को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर के देशों ने ब्रह्मोस मिसाइल की मांग की है। आने वाले समय मे राफेल बनाने का काम भी हमारे देश मे होगा। यह भारत का रक्षा की दृष्टि में स्वदेशीकरण है। आज चीन की विश्वसनीयता दुनिया में गिरी है और भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है। आज दुनियाभर के देश भारत से शस्त्र की मांग कर रहे हैं। आज विकसित भारत का मतलब है- समृद्ध और संपन्न और सुरक्षित भारत। शिक्षा के क्षेत्र में श्री मोदी के नेतृत्व में आज देश में नई शिक्षा प्रणाली लागू हो रही है। आज मेडिकल की पढ़ाई स्थानीय भाषा में पढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत को शक्तिशाली देश कि भारत को शक्तिशाली देश बनाना है तो एकजुट होकर चलना होगा। कुछ लोग तोड़ने की राजनीति करते हैं, लेकिन हम जोड़ने की राजनीति करते हैं। नए भारत के निर्माण के लिए हमें कार्य करना है।
    कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मितेश साह व धन्यवाद ज्ञापन दिलीप हेम्ब्रम ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय , भाजपा नेता सुनील हांसदा, दीपक सिन्हा, द्वारिका सिंह, आनंद पोद्दार ,रमेश ओझा, सुजाता सिंह भैया, संजय मंडल, संजय पोद्दार, चन्दन राउत, मंगल सोरेन, लोकेश महतो, सुखिन्द्र टुडू, राजेश मंडल, जावेद अंसारी, झूमा देवी , दिनेश पांडेय, पिंटू पांडेय, रवि महतो, राजू मंडल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    Also read: तीन साइबर अपराधियों के पास मिले 13 एटीएम कार्ड, तीनों गिरफ्तार

    jharkhand Jharkhand news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 21 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.