Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर
    झारखंड

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारी बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए रांची पुलिस ने जिलावासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे जलप्रपातों, झरनों, डैम और अन्य प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर जाने से फिलहाल परहेज करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बारिश के मौसम में इन स्थलों पर जलप्रवाह तेज होने और फिसलन बढ़ने से दुर्घटनाओं की आशंका रहती है।

    रांची पुलिस ने अपने सार्वजनिक संदेश में कहा है कि “झारखंड प्रकृति की गोद में बसा राज्य है और रांची जिला में कई दर्शनीय प्राकृतिक स्थल मौजूद हैं, लेकिन बारिश के दौरान इन स्थलों पर जाना खतरनाक साबित हो सकता है।”

    पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में स्थित पर्यटन स्थल संचालकों और ‘पर्यटन मित्रों’ से भी अपील की है कि वे पर्यटकों को फिलहाल इन स्थानों पर जाने से रोकें और संभावित जोखिमों की जानकारी दें। साथ ही, प्रत्येक थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी रखें और आवश्यक सुरक्षा तथा आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करें।

    पुलिस का कहना है कि “सभी का जीवन अनमोल है, थोड़ी सी असावधानी और अति उत्साह गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। रांची पुलिस का सर्वोच्च कर्तव्य है कि वह नागरिकों को जानमाल की सुरक्षा प्रदान करे और इसी दिशा में हम सतर्क हैं।”

    रांची पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और सावधानी बरतते हुए बारिश के मौसम में अनावश्यक रूप से जोखिम न उठाएं।

    Also Read : जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

    Also Read : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट, 28 जून को होगा बड़ा प्रदर्शन

    Also Read : बिहार में हटाए जाएंगे सभी DCLR, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    Also Read : चार दुकानों में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान

    Also Read : कम हो रहे कोरोना के मामले, 7 हजार से घटकर 5608 पर पहुंचे सक्रिय केस

    cascades Caution dams disaster management District Police heavy rainfall jharkhand Monsoon natural tourist sites ranchi news Ranchi Police risk of accidents safety warning slippery conditions tourist safety tourist safety measures tourist spot restrictions travel alert water flow Waterfalls Weather Warning आपदा प्रबंधन जलप्रपात जलप्रवाह जिला पुलिस झरने झारखंड ट्रैवल अलर्ट डैम दुर्घटना की आशंका पर्यटक सुरक्षा पर्यटक सुरक्षा उपाय पर्यटक स्थलों पर रोक प्राकृतिक पर्यटन स्थल फिसलन भारी बारिश मानसून मौसम चेतावनी रांची न्यूज रांची पुलिस सावधानी सुरक्षा चेतावनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…
    Next Article झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.