Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड सरकार का नया लोगो लॉन्च, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया लोकार्पण
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सरकार का नया लोगो लॉन्च, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया लोकार्पण

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड सरकार का नया लोगो लॉन्च हुआ। आर्यभट्ट सभागार में आयोजित समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सरकार के प्रतीक चिन्ह का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिशोम गुरू शिबू सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, हेमंत कैबिनेट के सहयोगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड का नया प्रतीक चिन्ह जारी किया।

    झारखंड के लिए खुशखबरी है। यहां के निवासियों के लिए भी आज दिन हमेशा यादगार रहेगा क्योंकि आज झारखंड के नये प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया। रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में समारोह का आयोजन किया गया था।

    झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू समारोह की मुख्य अतिथि थीं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, राज्य के पूर्व मुख्यंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन मौजूद रहे और प्रीतक चिन्ह जारी किया।राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग इस पल के गवाह बने।

    झारखंड के नये प्रतीक चिन्ह में राज्य की संस्कृति को दर्शाया गया है। हरा रंग हरियाली और वन-संपदा का प्रतीक है। हाथी राज्य के ऐश्वर्य व प्रचुर मात्रा में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों को रेखांकित कर रहा है। पलाश का फूल प्राकृतिक सौंदर्य का बोध कराता है. स्थानीय पर्व त्योहारों एवं जनजातीय कलाओं के जरिए कला-संस्कृति का परिचय दिया गया है। बीच में अशोक स्तंभ है।

    झारखंड के मुख्यंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य का नया प्रतीक चिन्ह हमारी संस्कृति को रेखांकित करता है। यह हमारी अस्मिता व हमारी चेतना का प्रतीक है। राज्य के प्राकृतिक परिवेश एवं यहां के लोगों के जीवन दर्शन को अपने में समेटे हुए हमारी पहचान को प्रकट करता है।

    CM hemant soren Jharkhand logo Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुरः हाथी के हमले से युवक की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना
    Next Article महाराष्ट्र : कोरोना से मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 124 हुई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.