Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। IMD ने आज यानी शुक्रवार को झारखंड के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।
आज कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार चार जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा व लातेहार में शुक्रवार को भी जोरदार बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पांच जिलों हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर व दुमका के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी रफ्तार से हवा चलेगी। ठनका भी गिर सकता है।
रांची समेत कई जिलों में स्कूल बंद
भारी बारिश की आशंका को देखते हुए एहतियातन कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में केजी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। वहीं पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। रांची के DC मंजूनाथ ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, “बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। कोई भी स्कूल यदि आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून की सक्रियता के चलते राज्य में 20 जून तक भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। कई इलाकों में जलजमाव और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
Also Read : बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट
Also Read : सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन
Also Read : देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड
Also Read : झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम