Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा
    झारखंड

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: पटना से टाटानगर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (21894) ट्रेन में सोमवार को यात्रियों को खराब और बासी खाना परोसे जाने का मामला सामने आया है। करीब 1850 रुपये किराया देने वाले यात्रियों ने आरोप लगाया कि खाने के नाम पर उन्हें बेहद घटिया गुणवत्ता का भोजन मिला, जिसमें से बासी खाने की बदबू आ रही थी।

    इस मुद्दे को लेकर यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेन में मौजूद फूड मैनेजर गौरव सिंह का घेराव किया और जवाब मांगा। मगर फूड मैनेजर ने रेलवे अधिकारियों पर ही ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि उन्हें जो खाना पटना स्टेशन से दिया गया था, उन्होंने वही परोसा।

    यात्रियों में शामिल जमशेदपुर वाणिज्य कर अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव सतीश कुमार सिंह ने इस मामले की शिकायत की है और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्वीट कर मामले को गंभीरता से लेने की मांग की।

    उन्होंने बताया कि ट्रेन की सी-4 कोच में 43 नंबर बर्थ पर यात्रा कर रहे थे, तभी उन्हें खाने की गुणवत्ता को लेकर नाराज़गी हुई। उनका कहना है कि दोपहर को परोसा गया खाना ही रात को दोबारा गर्म कर परोस दिया गया, जिससे बदबू आ रही थी। साथ ही ट्रेन में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी।

    सतीश सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस प्रधानमंत्री का देश को तोहफा है, लेकिन रेलवे के कुछ अधिकारी और जिम्मेदार लोग इसे बर्बाद करने में जुटे हैं।

    रेलवे की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन घटना के बाद यात्रियों में गहरा रोष है और सभी ने खाद्य व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

    Also read: झारखंड के दो मजदूरों की मौत, विधायक जयराम महतो ने सरकार पर साधा निशाना

    Ashwini Vaishnaw Customer Satisfaction. Food Hygiene Food Quality Issue IRCTC Passenger Complaint Rail Minister Railway Catering Train Travel Vande Bharat Express
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
    Next Article रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    Latest Posts

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.