Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»कनाडा पहुंचे PM मोदी, ट्रंप ने बीच में छोड़ा G7 सम्मेलन
    Uncategorized

    कनाडा पहुंचे PM मोदी, ट्रंप ने बीच में छोड़ा G7 सम्मेलन

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कनाडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कनाडा के अल्बर्टा में कनानास्किस में 51वां G7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस शिखर सम्मेलन में दुनिया के प्रमुख नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं। यह सम्मेलन एक ऐसे समय हो रहा है जब ईरान और इजराइल के बीच युद्ध जारी है, जिसने सम्मेलन की गंभीरता को बढ़ा दिया है।

    Landed in Calgary, Canada, to take part in the G7 Summit. Will be meeting various leaders at the Summit and sharing my thoughts on important global issues. Will also be emphasising the priorities of the Global South. pic.twitter.com/GJegQPilXe

    — Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2025

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध का हवाला देते हुए G7 सम्मेलन बीच में ही छोड़ दिया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि मध्य पूर्व में हालात बिगड़ने के कारण ट्रंप ने राष्ट्राध्यक्षों के साथ रात्रिभोज के बाद सम्मेलन छोड़ने का फैसला किया। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बताया कि ट्रंप ने युद्ध विराम के लिए प्रस्ताव रखा है।

    SIGNED TRADE AGREEMENT: President Trump and UK Prime Minister @Keir_Starmer present their signed trade agreement. 🇺🇸🇬🇧

    “It’s a fair deal for both — going to produce a lot of jobs, a lot of income.” pic.twitter.com/Fn340LyaJv

    — The White House (@WhiteHouse) June 16, 2025


    पीएम मोदी इस दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात कर सकते हैं। भारत और कनाडा के रिश्ते पिछले कुछ वर्षों में तनावपूर्ण रहे हैं, खासकर 2023 में कनाडा में हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद। कनाडा ने इस हत्या में भारतीय एजेंट्स के शामिल होने का आरोप लगाया था, जिसे भारत ने सिरे से खारिज किया था। इस विवाद के कारण दोनों देशों ने एक-दूसरे के वरिष्ठ राजनयिकों को निष्कासित भी किया था। भारत ने लगातार कनाडा में बढ़ रहे चरमपंथ और भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है और कनाडाई सरकार से ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

    G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, जर्मनी, इटली और कनाडा जैसे बड़े आर्थिक देशों के नेता शामिल होते हैं। इसमें वैश्विक शांति, सुरक्षा और अर्थव्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है। भारत भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेता रहा है और अपने विचार रखता रहा है।

    Also Read : तेहरान में भारतीयों के लिए चेतावनी, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 

     

    Canada visit G7 leaders meeting G7 Summit global diplomacy India-Canada relations Indian diaspora Indian Embassy Mark Carney Modi Canada visit PM modi कनाडा दौरा जी7 नेताओं की बैठक जी7 सम्मेलन पीएम मोदी भारत-कनाडा संबंध भारतीय दूतावास भारतीय प्रवासी मार्क कार्नी मोदी कनाडा यात्रा वैश्विक कूटनीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेहरान में भारतीयों के लिए चेतावनी, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
    Next Article सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में खराबी… देखें VIDEO

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.