Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 8:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»सप्लाई हो रहा पानी नही है शुद्ध, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही…
    जमशेदपुर

    सप्लाई हो रहा पानी नही है शुद्ध, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो में लोगों को जो पानी सप्लाई किया जा रहा है वह पीने योग्य नहीं है। इसकी पुष्टि शुक्रवार को उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की जांच में हुई। जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर डीएमसी ने मानगो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया जहां क्लोरीन की मात्रा मानक से कम पाई गई।

    प्लांट के कर्मचारियों ने खुद स्वीकार किया कि यह पानी पीने लायक नहीं है। इस पर डीएमसी ने सख्त नाराजगी जताते हुए इसे आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया और जिम्मेदारों को चेतावनी दी। उन्होंने प्लांट में दो सुरक्षाकर्मी तैनात करने सीसीटीवी लगाने और प्रतिदिन पानी की जांच करने का निर्देश भी दिया।

    करीम सिटी कॉलेज के पास रहने वाले एमडी हफीज ने मानगो विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह को जानकारी दी कि उनके घर में गंदा पानी आ रहा है। विधायक प्रतिनिधि ने मौके पर जाकर स्थिति देखी और पानी में कीड़ा मिलने की पुष्टि की। इसकी सूचना विधायक सरयू राय को दी गई जिन्होंने ट्विटर के माध्यम से डीसी को अवगत कराया। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू हुई।

    मानगो नगर निगम और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रीटमेंट प्लांट की गहराई से जांच की। प्लांट में सफाई की स्थिति खराब पाई गई, साथ ही क्लोरीन और ब्लीचिंग पाउडर की मात्रा भी मानक से कम थी। प्लांट में मौजूद कई रिकॉर्ड भी टीम को नहीं दिखाए जा सके।

    डीएमसी ने स्पष्ट किया कि जलापूर्ति का संचालन कर रही एजेंसी के भुगतान में कटौती की जाएगी और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं होनी चाहिए।

    सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रंजीत पांडा ने बताया कि अशुद्ध पानी पीने से पीलिया, टायफाइड, पेट की बीमारियां और किडनी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जब क्लोरीन या ब्लीचिंग पाउडर की मात्रा कम होती है तो बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म नहीं हो पाते जिससे पानी खतरनाक बन जाता है।

    नियम के अनुसार ट्रीटमेंट प्लांट से सप्लाई होने वाले पानी की हर दिन जांच होनी चाहिए। इसके लिए प्लांट में प्रयोगशाला और प्रशिक्षित टेक्नीशियन होना अनिवार्य है। पानी की शुद्धता और क्लोरीन की उचित मात्रा सुनिश्चित करना जरूरी है।

    Also read: MGM के जूनियर डॉक्टरों ने वेतन बढ़ाने की उठाई मांग, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    jharkhand Jharkhand news Mango mango news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहले मौजूदा रिम्स की हालत सुधारिए, फिर नया बनाने की बात करिए : बाबूलाल मरांडी
    Next Article NEET UG 2025 : हिमांशु कुमार बने झारखंड टॉपर, हासिल किया AIR 134

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 01 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 1, 2025

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.