Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पत्रकारों पर थोप रही सेंसरशिप : भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया
    झारखंड

    सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पत्रकारों पर थोप रही सेंसरशिप : भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पत्रकारों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा यूट्यूबर्स और पत्रकारों के सरकारी अस्पतालों में प्रवेश पर रोक लगाने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एक ओर राज्य के अस्पतालों में दलालों और बिचौलियों को खुली छूट दी जा रही है, वहीं सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकारों पर पाबंदी लगाई जा रही है, जो लोकतंत्र और प्रेस की आज़ादी पर हमला है।

    बिजय चौरसिया ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पत्रकारों पर सेंसरशिप थोप रही है। उन्होंने इसे “तानाशाही फरमान” बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में यूट्यूबर्स और स्वतंत्र पत्रकार आम जनता की आवाज़ बनकर सरकार की विफलताओं और भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें “अनधिकृत” कहकर रोका जाना संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

    भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। रिम्स में नवजात शिशुओं की मौत, दवाइयों और बेड की कमी, और डॉक्टरों की लापरवाही आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को भी बाधित कर रही है, जिससे गरीबों को इलाज नहीं मिल पा रहा।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिम्स-2 परियोजना के नाम पर आदिवासी जमीनों की लूट की जा रही है, और सरकार दलालों के माध्यम से जल, जंगल, जमीन छीन रही है।

    भाजपा ने मांगें:

    • सेंसरशिप का आदेश तुरंत वापस लिया जाए
    • यूट्यूबर्स और पत्रकारों को स्वास्थ्य केंद्रों में उचित दिशा-निर्देशों के तहत रिपोर्टिंग की अनुमति दी जाए
    • आयुष्मान भारत योजना को सही ढंग से लागू किया जाए
    • रिम्स-2 परियोजना में हो रही ज़मीन लूट पर रोक लगे
    • अस्पतालों में दलालों के नेटवर्क की निष्पक्ष जांच हो
    • स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं

    चौरसिया ने इस आदेश को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि सरकार केवल चाटुकार पत्रकारों को बढ़ावा देना चाहती है, जो आम जनता की आवाज़ को दबाने की साजिश है।

    Also Read : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में UG वोकेशनल कोर्स में एडमिशन शुरू, इस दिन तक करें आवेदन

    Attack on Democracy Ayushman Bharat Scheme Bijay Chaurasia BJP vs Jharkhand Government Censorship Controversy Digital Media Rights government hospitals Health Minister Controversy Hemant Government Criticism Independent Journalists Irfan Ansari Jharkhand BJP Jharkhand healthcare services Jharkhand Politics Journalist Ban Media Censorship Middlemen Involvement press freedom RIMS Issue YouTuber Restriction आयुष्मान भारत योजना इरफान अंसारी झारखंड भाजपा झारखंड राजनीति झारखंड स्वास्थ्य सेवाएं डिजिटल मीडिया अधिकार दलालों का हस्तक्षेप पत्रकार प्रतिबंध प्रेस की स्वतंत्रता बिजय चौरसिया भाजपा बनाम झारखंड सरकार मीडिया सेंसरशिप यूट्यूबर बैन रिम्स मामला लोकतंत्र पर हमला सरकारी अस्पताल सेंसरशिप विवाद स्वतंत्र पत्रकार स्वास्थ्य मंत्री विवाद हेमंत सरकार आलोचना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबढ़ते अपराधों को लेकर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन…
    Next Article रांची ट्रैफिक पर बड़ा फैसला, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां होंगी जप्त…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.