Jamshedpur: जनता दल (जदयू) की मानगो थाना क्षेत्र समिति और उलीडीह थाना क्षेत्र समिति के संयुक्त नेतृत्व में रविवार को मानगो के वार्ड संख्या 36 के विभिन्न इलाकों पोस्ट ऑफिस रोड, आदर्श कॉलोनी, चटाई कुली और गौड़ बस्ती – में संपर्क, समस्या और समाधान अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जदयू पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने इलाके का दौरा कर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।
स्थानीय लोगों ने नाला और सड़क की सफाई, नई सड़क और नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और नई लाइट लगाने जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी की जानकारी दी। जदयू नेताओं ने भरोसा दिलाया कि इन सभी समस्याओं को जल्द हल कराने के लिए नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी, कन्हैया ओझा, बिनोद सिंह, प्रेम सक्सेना, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो थाना अध्यक्ष लालू गौड़ समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।
Also read: इस वजह से टाटानगर-हटिया और इतवारी एक्सप्रेस रहेगी कई दिनों तक रद्द…
Also read: जनता दल यूनाइटेड की हुई बैठक, दर्जनों लोगों ने ग्रहण की जदयू की सदस्यता…
Also read: झारखंड में PDS डीलरों को नहीं मिल रहा कमीशन, दी हड़ताल पर जाने की धमकी