Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Jul, 2025 ♦ 10:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर
    गुमला

    सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोग तेज रफ्तार और नशापान के चलते सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला चैनपुर के छतरपुर के समीप का है, जहां एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज शाम छतरपुर के समीप उस वक्त हुई जब रातु गांव निवासी तीन किशोर – नवीन तिर्की (पिता राम लोहरा, उम्र 14 वर्ष), अंकेश लकड़ा (पिता अमृत लकड़ा, उम्र 15 वर्ष) और शशिंदर मुंडा (पिता जीतू मुंडा) – अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से हर्रा निवासी अपने दोस्त से मिलकर चैनपुर लौट रहे थे। छतरपुर के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
    घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस को जानकारी दी और तीनों घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों किशोरों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। चैनपुर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मनाथ ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा कि तीनों किशोर नशे की हालत में थे।
    प्राथमिक उपचार के बाद, तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
    गौरतलब है कि चैनपुर पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चलाती रहती है और कई नशे में धुत लोगों के वाहनों को जब्त कर उनका चालान भी करती है, बावजूद इसके लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसके कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है।

    Also read: सड़क दुर्घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर

    jharkhand Jharkhand news News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के गैर कंपनी क्षेत्रों में पानी की दिक्कत बरकरार, एनसीपी ने DC से की समाधान की मांग…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 06 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जामताड़ा

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025
    जमशेदपुर

    आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त…

    July 29, 2025
    Latest Posts

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025

    आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त…

    July 29, 2025

    पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 134वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…

    July 29, 2025

    गिरिडीह में नकली अंग्रेजी शराब तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 300 बोतलें जब्त, एक गिरफ्तार…

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.