Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»कार्तिक उरांव के नाम से जाना जायेगा मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर
    झारखंड

    कार्तिक उरांव के नाम से जाना जायेगा मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2025Updated:June 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कार्तिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रांची स्थित सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम अब प्रसिद्ध आदिवासी नेता कार्तिक उरांव के नाम से जानना जाएगा। उन्होंने इसे पूर्वजों को सम्मान देने की दिशा में एक अहम कदम बताया। मुख्यमंत्री गुरुवार को रांची के वन भवन परिसर, डोरंडा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    सीएम सोरेन ने कार्यक्रम की शुरुआत पौधा वितरण से की। उन्होंने कहा कि अब गुलदस्ते की जगह पौधे भेंट करना नई परंपरा होनी चाहिए, क्योंकि यह पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी हरियाली, नदियों और पहाड़ों से है। उन्होंने प्लास्टिक पर चिंता जताते हुए कहा कि “प्लास्टिक हमारे जीवन के लिए खतरा बन चुका है,” और इससे निपटने के लिए हमें कानून के साथ मानसिक प्रतिबद्धता भी विकसित करनी होगी।

    शहरीकरण से जुड़ी समस्याओं पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि “आज शहरों में चलने तक की जगह नहीं बची है। फ्लाईओवर और अंडरपास बनाना मजबूरी हो गया है।” उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सुविधा के लिए काम कर रही है, न कि राजनीतिक लाभ के लिए। सीएम ने गरीबों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे मजदूर और किसान परिवारों के बच्चे अच्छे अंक ला रहे हैं और सीएम एक्सीलेंस योजना से उन्हें लाभ मिल रहा है। मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, यह भी उन्होंने बताया।

    कार्यक्रम में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद महुआ माजी, विधायक अमित महतो समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि “हम सबको पर्यावरण की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा।”

    Also Read : DC ने किया नए MGM अस्पताल का निरीक्षण, 15 जून तक व्यवस्था सुधारने का निर्देश…

    CM Excellence Yojana Environment Protection Green Development Hemant Soren Jharkhand Education Jharkhand Government Jharkhand news Kartik Oraon Mainiya Samman Yojana Natural Resources Plant Distribution Plastic Ban Public Representative Program ranchi news Sirmatoli Flyover Tribal Leader Urbanization Van Bhawan Ranchi women empowerment World Environment Day आदिवासी नेता कार्तिक उरांव जनप्रतिनिधि कार्यक्रम झारखंड न्यूज झारखंड शिक्षा झारखंड सरकार पर्यावरण संरक्षण पौधा वितरण प्राकृतिक संसाधन प्लास्टिक प्रतिबंध मईया सम्मान योजना महिला सशक्तिकरण रांची समाचार वन भवन रांची विश्व पर्यावरण दिवस शहरीकरण सिरमटोली फ्लाईओवर सीएम एक्सीलेंस योजना हरित विकास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी इस दिन पहुंचेंगे बिहार… जानें कहां
    Next Article DC ने किया नए MGM अस्पताल का निरीक्षण, 15 जून तक व्यवस्था सुधारने का निर्देश…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.