Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जंगल में छुपकर कर रहे थे साइबर ठगी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
    झारखंड

    जंगल में छुपकर कर रहे थे साइबर ठगी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara: जामताड़ा जिले में अब साइबर अपराधियों के लिए कोई भी इलाका सुरक्षित नहीं रहा है। जिला साइबर पुलिस ने अपनी कार्रवाई का दायरा अब सिर्फ गांव और शहरों तक सीमित न रखकर जंगल और पहाड़ी इलाकों तक फैला दिया है।

    SP को मिली गुप्त सूचना के आधार पर SI बिहारी मरांडी के नेतृत्व में SI चंद्रमणि भारती, SI हीरालाल महतो, SI ईश्वर मरांडी और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर (बथानटांड़) स्थित जंगल के पास छापेमारी की।

    इस दौरान चार साइबर अपराधियों — सलाउद्दीन अंसारी (ग्राम अमराटांड़), इमतियाज फेजी (ग्राम फोफनाद), समसुद्दीन शेख और शेख मुजाहिद हुसैन (दोनों ग्राम महतोडीह) — को गिरफ्तार किया गया। ये सभी आरोपी जामताड़ा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हैं।

    पुलिस ने इनके पास से 13 मोबाइल फोन, 28 फर्जी सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, 2 पासबुक, एक चेकबुक, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक वोटर आईडी कार्ड बरामद किया है।

    इन अपराधियों की ठगी का तरीका बेहद शातिराना था। ये खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि बताकर लोगों को केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर झांसे में लेते थे। फिर उन्हें एक एपीके फाइल भेजते थे, जिसे डाउनलोड करवाकर पीड़ितों के मोबाइल से उनके बैंक की गोपनीय जानकारी चुरा लेते थे और साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

    गिरफ्तार अपराधियों का नेटवर्क मुख्यतः पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और असम तक फैला हुआ है। सभी के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    Also read: झारखंड बंद रहा शांतिपूर्ण, प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था से टली अप्रिय घटना

    Also read: RCB के जीत के जश्‍न में मची भगदड़, 50 लोग घायल और 11 की हुई मौ’त

    Also read: सीता-गीता ने किया BJP में बड़ा उलटफेर, चंपई सोरेन को मिली आदिवासी वोटों की जिम्मेदारी…

    Jamtara Jamtara News jharkhand Jharkhand news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड बंद रहा शांतिपूर्ण, प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था से टली अप्रिय घटना
    Next Article बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने दिए सुरक्षा के पुख्ता निर्देश…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.