Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Sep, 2025 ♦ 10:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरना कोड पर सियासी घमासान के बीच अब कुड़मी समाज को ST दर्जा देने की मांग ने पकड़ा जोर…
    झारखंड

    सरना कोड पर सियासी घमासान के बीच अब कुड़मी समाज को ST दर्जा देने की मांग ने पकड़ा जोर…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 4, 2025Updated:June 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड, बंगाल और ओडिशा में एक बार फिर कुड़मी समाज ने अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा पाने के लिए आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर ली है। साथ ही कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी ज़ोर पकड़ रही है। दूसरी ओर सरना धर्म कोड को जनगणना में शामिल करने की मांग पर भी राज्य की राजनीति गरमा गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने साफ शब्दों में कहा है “सरना कोड नहीं तो जनगणना नहीं।”

    इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। लेकिन अब कुड़मी समाज की बढ़ती सक्रियता ने सरकार पर नया दबाव बना दिया है। टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार के नेतृत्व में कुड़मी संगठनों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और झारखंड के 11 जिलों में सम्मेलन करने की योजना तैयार की है।

    कुड़मी समाज की तीन मुख्य मांगें—
    1. ST दर्जा:
    कुड़मी समाज का दावा है कि 1913 और 1931 के ब्रिटिश गजट में उन्हें आदिवासी माना गया था। आज़ादी के बाद यह दर्जा हटा लिया गया जिसे वे ऐतिहासिक भूल मानते हैं।
    2. कुरमाली भाषा को संवैधानिक मान्यता:
    समाज चाहता है कि कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए ताकि इसे शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर बढ़ावा मिल सके।
    3. बोकारो एयरपोर्ट का नामकरण:
    कुड़मी समाज बोकारो एयरपोर्ट का नाम झारखंड आंदोलन के नेता बिनोद बिहारी महतो के नाम पर रखने की मांग कर रहा है। इसके समर्थन में बलियापुर से पदयात्रा निकाली जाएगी।

    हालांकि कुड़मी समाज की इन मांगों का आदिवासी संगठनों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि कुड़मी को ST दर्जा देने से मूल आदिवासी समुदाय के आरक्षण और सरकारी योजनाओं पर असर पड़ेगा। इससे झारखंड समेत पूरे क्षेत्र में सामाजिक तनाव गहराने की आशंका है।

    सरना धर्म कोड और कुड़मी आंदोलन ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन केंद्र पर आदिवासियों की धार्मिक पहचान मिटाने का आरोप लगा रहा है। वहीं कुड़मी आंदोलन भाजपा और केंद्र सरकार के लिए नई चुनौती बन सकता है।

    कुड़मी समाज ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया, तो वे भाजपा और उसके सहयोगी दलों का खुला विरोध करेंगे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौ’त, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
    Next Article अब इस iPhone और iPad में नहीं चलेगा यूट्यूब, लाखों यूज़र्स की बढ़ी परेशानी…

    Related Posts

    क्राइम

    पति की ह’त्या कर घर में दफनाया बॉडी, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आज निकाला जाएगा श’व

    September 6, 2025
    झारखंड

    झारखंड में अगले चार दिनों में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी… जानें आज का वेदर अपडेट

    September 6, 2025
    खूंटी

    हाथियों से प्रभावित इलाकों का नियमित निगरानी करे वन विभाग : सांसद

    September 5, 2025
    Latest Posts

    पति की ह’त्या कर घर में दफनाया बॉडी, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आज निकाला जाएगा श’व

    September 6, 2025

    गयाजी में कल से शुरू होगा पितृपक्ष मेला 2025 : 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

    September 6, 2025

    UNGA में पीएम मोदी नहीं, विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

    September 6, 2025

    झारखंड में अगले चार दिनों में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी… जानें आज का वेदर अपडेट

    September 6, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 06 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.