Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कुपोषण मुक्त बनेगा झारखंड, सरकार कर रही काम : स्वास्थ्य मंत्री
    झारखंड

    कुपोषण मुक्त बनेगा झारखंड, सरकार कर रही काम : स्वास्थ्य मंत्री

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2025Updated:June 3, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में कुपोषण को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार बच्चों को कुपोषण से बचाने और माताओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

    डॉ. इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा “जब राज्य के नौनिहाल और हमारी माताएं मजबूत व सशक्त होंगी तभी हमारा स्वस्थ झारखंड आगे बढ़ेगा।” उन्होंने बताया कि सरकार कुपोषण में कमी लाने,स्वास्थ्य सुधारने, तंदुरुस्ती बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य विभाग में कई बड़े बदलाव व्यापक रूप से दिखने शुरू होंगे जिनका सीधा लाभ राज्य की आम जनता को मिलेगा। उन्होंने कुपोषण को समाज के लिए एक अभिशाप और बड़ी चुनौती बताया लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि सरकार इसके समाधान के लिए पीछे नहीं हटेगी।

    डॉ. अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि पोषण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाता है और संतुलित आहार उनके भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है।

    सदर अस्पताल सिमडेगा का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वहां संचालित कुपोषण उपचार केंद्र न केवल बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर रहा है बल्कि माताओं को भी पोषण संबंधी जागरूकता देकर रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल की पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    मंत्री ने जनता से आह्वान किया कि सभी मिलकर यह संकल्प लें कि झारखंड का कोई भी बच्चा और मां कुपोषण का शिकार न हो। उन्होंने कहा, “समय की मांग है कि कल के उज्ज्वल भविष्य के लिए आज सभी को बेहतर पोषण उपलब्ध कराया जाए ताकि झारखंड एक स्वस्थ और विकसित राज्य बन सके।”

    Also read: परसुडीह में जेसीबी ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौ’त…

    jharkhand Jharkhand news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में 40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 60 नहीं उससे पहले ही होगा रिटायरमेंट…

    Related Posts

    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.