Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JESA ने किया पौधरोपण, मंत्री बोले- वृक्ष शिव के समान
    झारखंड

    JESA ने किया पौधरोपण, मंत्री बोले- वृक्ष शिव के समान

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    योगेंद्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा उत्पाद एवं मद निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि JESA यानी झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ ने पर्यावरण को संरक्षित करने के वास्ते जो मुहीम चलायी है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम विद्यालय परिसर से लेकर जिला और जिले से राज्य और देश तक फैलेगा, जिससे पर्यावरण बेहतर हो। उन्होंने कहा कि वृक्ष भगवान शिव के समान है, जो कार्बन डाइऑक्साइड के रूप में विष ग्रहण कर समाज को बचाने का काम करती है। मौका था ‘स्वस्थ पर्यावरण सुरक्षित भविष्य’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण और कपड़े के थैला वितरण का। यह कार्यक्रम JESA यानी झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ के बैनर तले आयोजित किया गया था। JESA विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 27 मई से 05 जून तक के लिए ‘स्वस्थ पर्यावरण सुरक्षित भविष्य’ मुहीम चला रहा है। JESA के लोग जगह-जगह जाकर पौधरोपण कर रहे हैं और कपड़े का थैला बांट रहे हैं।

    परिसर में 251 पौधे लगाये गये

    JESA के महासचिव राहुल ने बताया कि आज यानी शनिवार को बीआईटी मेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में 251 पौधे लगाये गये। वहीं, ठेला भी बांटा गया। राहुल कुमार ने ‘स्वस्थ पर्यावरण सुरक्षित भविष्य’ को गंभीरता से लेते हुए जल जंगल और जमीन से इसको जोड़ते हुए निर्मल जल स्वस्थ जंगल शुद्ध भूमि के लिए जागरूकता पर जोर दिया। महासचिव ने बताया कि आने वाले दिनों में मोरहाबादी मैदान में पौधरोपण एवं झोला वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।

    कार्यक्रम में शामिल हुए ये लोग

    मौके पर संघ के अध्यक्ष प्रभात, कोषाध्यक्ष अंशुमन, संयुक्त सचिव संदीप, ओम प्रकाश, लोकेश, शुभम, अविनाश, पंकज, अजीत, अभियंता प्रमुख बृजनंदन कुमार, मुख्य अभियंता श्रवण कुमार, अभिनेंद्र कुमार, मोतीलाल पिंगुवा, अमरेश कुमार, हेमंत लोहानी के साथ-साथ अभियंताओं के परिवार भी पौधारोपण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

    Alos Read : भाभी का क’टा सिर लेकर सड़क पर घूमा देवर

    # state campaign carbon dioxide cloth bag distribution Country district Drinking Water and Sanitation Department environmental awareness Environmental Conservation Excise and Prohibition Department Healthy Environment Safe Future initiative JESA jharkhand Jharkhand Engineering Services Association Lord Shiva Minister Yogendra Prasad Plantation social protection trees World Environment Day अभियान उत्पाद एवं मद निषेध विभाग कपड़े के थैला वितरण कार्बन डाइऑक्साइड जिला झारखंड झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ देश पर्यावरण जागरूकता पर्यावरण संरक्षण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग पौधरोपण भगवान शिव मंत्री योगेंद्र प्रसाद मुहीम राज्य विश्व पर्यावरण दिवस वृक्ष सामाजिक संरक्षण स्वस्थ पर्यावरण सुरक्षित भविष्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाई 1.5 लाख की संपत्ति
    Next Article JAC इंटर रिजल्ट जारी, छात्रों को CM ने दी बधाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.