Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वित्त आयोग की टीम के समक्ष राज्य के विकास का रोडमैप रखें : CM
    जोहार ब्रेकिंग

    वित्त आयोग की टीम के समक्ष राज्य के विकास का रोडमैप रखें : CM

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 28, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज यानी बुधवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में 16वें वित्त आयोग की टीम के झारखंड दौरे के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से की गई तैयारियों से अवगत हुए। CM को अधिकारियों ने अवगत कराया कि 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम 28 मई 2025 से चार दिवसीय दौरे पर झारखंड परिभ्रमण पर पधार रही है।

    CM हेमंत सोरेन के समक्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि 16वें वित्त आयोग की टीम का आगामी 30 मई को रांची में राज्य सरकार के सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होना प्रस्तावित है, इस बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, प्रबंधन, अनुदान की राशि के खर्च करने का विवरण, केंद्रीय सहायता राशि का उपयोग सहित कई अन्य विषयों पर जानकारी ली जाएगी। राज्य सरकार की ओर से 16वें वित्त आयोग की टीम के जिज्ञासा से संबंधित पूरी तैयारी की गई है। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों की भी पूर्ण जानकारी वित्त आयोग को दी जाएगी। वित्त आयोग की टीम के समक्ष कृषि कार्य हेतु राज्य में सिंचाई जल संग्रहण, विद्यार्थियों में क्वालिटी एजुकेशन, आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा राज्य सरकार की प्राथमिकता होगी। इस निमित्त सभी सेक्टर के आउटपुट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में राज्य सरकार 16वें वित्त आयोग की टीम को एक ज्ञापन (मेमोरेंडम) सौंपेगी।

    CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि वित्त आयोग की टीम के समक्ष राज्य के विकास का रोडमैप रखें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के भीतर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की रफ्तार तेज हो, इस उद्देश्य के साथ हमारी सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में कई ऐसे सेक्टर हैं, जिस पर अधिक फोकस रखने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार की सिफारिश ऐसी हो, जिससे सभी वर्ग-समुदाय के लोगों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार की ओर से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को रखने संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    अधिकारियों ने CM हेमंत सोरेन को अवगत कराया कि 29 मई को 16वें वित्त आयोग की टीम देवघर परिभ्रमण पर रहेगी, जहां बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात प्रमंडल स्तरीय स्थानीय निकाय (अर्बन एवं रुरल बॉडी) प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी। 30 मई को रांची में स्थानीय निकायों, ट्रेड इंडस्ट्री, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेगी। इसके बाद राज्य सरकार के सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। 30 मई को ही वित्त आयोग की टीम झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेगी। वित्त आयोग की टीम 31 मई को रांची से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

    बैठक में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, विशेष सचिव वित्त विभाग बी राजेश्वरी सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : रघुवर बताएं उनके समय में क्यों नहीं बनी पेसा नियमावली : विनोद पांडेय

    Present the roadmap for the state's development before the Finance Commission team: CM वित्त आयोग की टीम के समक्ष राज्य के विकास का रोडमैप रखें : CM हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस बताए क्यों 1961 की जनगणना में हटाया आदिवासी कोड : सुदर्शन भगत
    Next Article जामताड़ा के नये SP राजकुमार मेहता ने लिया चार्ज, कहा- सब मिलकर जिला को बनायेंगे अपराध मुक्त

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.