Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में JPSC मुख्य परीक्षा के रिजल्ट पर भाजपा ने उठाया सवाल, कहा- आरक्षित श्रेणियों का उल्लेख क्यों नहीं?
    झारखंड

    झारखंड में JPSC मुख्य परीक्षा के रिजल्ट पर भाजपा ने उठाया सवाल, कहा- आरक्षित श्रेणियों का उल्लेख क्यों नहीं?

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के हाल में जारी परिणाम पर विवाद खड़ा हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने परीक्षा के 11 महीने बाद प्रकाशित किए गए रिजल्ट में आरक्षित कोटे का उल्लेख न किए जाने को गंभीर मामला बताया है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान का आर्टिकल 15 एवं 16 एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों को आरक्षण की सुविधा प्रदान करता है. इसके अतिरिक्त ईडब्ल्यूएस एवं अन्य श्रेणियों में भी आरक्षण का प्रावधान है. परंतु जेपीएससी ने बिल्कुल सपाट तरीके से किसी लॉटरी के परिणाम की तरह परीक्षा का रिजल्ट निकाल दिया है.

    JPSC रिजल्ट पर बीजेपी का हमला, पारदर्शिता पर उठाए सवाल – “क्या आयोग ने निकाला लॉटरी?”#JPSC #JPSCResultControversy #BJPJharkhand #PatrulShahdeo #JharkhandNews #JPSCProtest #TransparencyInExams #bharatmitranews #jharkhand #jharkhandpolitics #TeamIndia Gill #BCCI #INDvsENG England… pic.twitter.com/6QQCX9TzGE

    — The Bharatmitra (@The_Bharatmitra) May 24, 2025

    उन्होंने कहा कि यह पता नहीं चल पा रहा कि एससी, एसटी, ओबीसी एवं अन्य आरक्षित वर्गों को निर्धारित कोटा मिला और ढाई गुना से ज्यादा विद्यार्थियों को इंटरव्यू में बुलाने की प्रक्रिया का पालन हुआ है कि नहीं? भाजपा नेता ने कहा कि जेपीएससी अगर आरक्षण के श्रेणी वार कोटा को स्पष्ट करते हुए परिणाम निकालता तो सिस्टम में पारदर्शिता दिखती. उम्मीदवारों को भी स्पष्ट होता कि उनकी मेरिट में क्या स्थिति है.

    प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कार्मिक विभाग ने 19 दिसंबर, 2023 को गजट नोटिफिकेशन के अंतर्गत झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विस एग्जामिनेशन रूल्स 2023 को लागू किया था. इस अधिसूचना में ही यह स्पष्ट किया गया है कि अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग कट ऑफ मार्क्स होगा. इन वर्गों में एससी, एसटी, महिला, अति पिछड़ा वर्ग एनेक्सचर 1, पिछड़ा वर्ग एनेक्सचर 2, आदिम जनजाति और ईडब्ल्यूएस शामिल हैं.

    उन्होंने जेपीएससी की अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि मुख्य परीक्षा के लिखित परिणाम में हर कैटेगरी के ढाई गुना से ज्यादा अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने का प्रावधान है. आवश्यकता पड़ने पर कट ऑफ मार्क्स को भी कम करने का प्रावधान दिया गया है, लेकिन जेपीएससी द्वारा प्रकाशित रिजल्ट में किसी भी श्रेणी का उल्लेख नहीं है. इस वजह से यह संदेह उत्पन्न होता है कि आरक्षित वर्गों को उनका हक मिल पाया या नहीं? उन्होंने कहा कि क्या इस बार फिर झारखंड से बाहर के लोगों का ज्यादा संख्या में चयन हो गया? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए, अन्यथा एक बार फिर से जेपीएससी की विश्वसनीयता संदेह के घेरे में आ जाएगी.

    Also Read : लालू यादव के खिलाफ ईडी के पूरक आरोप पत्र पर 3 जून को होगा फैसला

    BJP Jharkhand BJP Press Conference civil services exam Civil Services Jharkhand Constitution Article 15 Constitution Article 16 EWS Reservation Exam Result Controversy government exam Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand Public Service Commission JPSC JPSC Mains Result JPSC Protest JPSC Result Controversy Pratul Shahdeo Reservation Dispute Reservation Issue SC ST OBC Reservation आरक्षण मुद्दा आरक्षण विवाद ईडब्ल्यूएस आरक्षण एससी एसटी ओबीसी आरक्षण जेपीएससी जेपीएससी परिणाम विवाद जेपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम जेपीएससी विरोध झारखंड राजनीति झारखंड लोक सेवा आयोग झारखंड समाचार झारखंड सिविल सेवा परीक्षा परिणाम विवाद प्रतुल शाहदेव भाजपा झारखंड भाजपा प्रेस वार्ता सरकारी परीक्षा संविधान अनुच्छेद 15 संविधान अनुच्छेद 16 सिविल सेवा परीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार जल्द लागू करे सरना धर्म कोड, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन : सुखदेव भगत
    Next Article PM मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक, सीएम हेमंत सोरेन ने भी की शिरकत

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.