Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का हुआ एलान, CSK के युवा बल्लेबाज आयुष बनें कप्तान
    खेल-सिनेमा

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का हुआ एलान, CSK के युवा बल्लेबाज आयुष बनें कप्तान

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंडर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : BCCI ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि मुंबई के विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. बता दें कि इस दौरे की शुरुआत 24 जून से होगी और टीम एक अभ्यास मैच, पांच वनडे और दो बहु-दिवसीय मैचों में हिस्सा लेगी. BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने प्रेस रिलीज जारी कर टीम की घोषणा की. इसमें बताया गया कि जूनियर चयन समिति ने 24 जून से 23 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे के लिए 16 सदस्यीय मुख्य टीम और 5 स्टैंडबाय खिलाड़ियों का चयन किया है.

    टीम में केरल के लेग स्पिनर मोहम्मद एनान और पंजाब के ऑफ स्पिनर अनमोलजीत सिंह जैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. एनान ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ दो टेस्ट में 16 विकेट लेकर सबको चौंका दिया था. सबसे ज्यादा चर्चा में रहे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने IPL 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था. वे IPL में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें अंडर-19 टीम में जगह मिली है.

    भारत अंडर-19 टीम (इंग्लैंड दौरे के लिए) :

    कप्तान : आयुष म्हात्रे
    उप-कप्तान : अभिज्ञान कुंडू
    टीम के सदस्य : वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह.

    स्टैंडबाय खिलाड़ी : नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर).

    भारतीय अंडर-19 टीम का इंग्लैंड दौरा
    तारीख (कब से)कब तकमैचस्थान
    24 जून 50-ओवर वार्म अपलॉफबोरो यूनिवर्सिटी
    27-जून पहला वनडेहोव
    30-जून दूसरा वनडेनॉर्थैम्पटन
    02-जुलाई तीसरा वनडेनॉर्थैम्पटन
    05-जुलाई चौथा वनडेवॉर्सेस्टर
    07-जुलाई पांचवां वनडेवॉर्सेस्टर
    12-जुलाई15-जुलाईपहला बहु दिवसीयबेकनहैम
    20-जुलाई23-जुलाईदूसरा बहु दिवसीयकेम्सफोर्ड

    भारत ए टीम का भी हुआ ऐलान

    इससे पहले BCCI ने भारत ए टीम की घोषणा की थी, जो अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मुकाबले खेलेगी. ये मुकाबले 30 मई से 2 जून और 6 से 9 जून तक होंगे. वहीं, सीनियर भारतीय टीम की घोषणा अभी लंबित है, लेकिन संभावना है कि एक-दो दिन में टेस्ट टीम का ऐलान भी हो जाएगा. यह टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का आगाज़ होगा.

    Also Read : ट्यूमर से जूझ रहीं दीपिका के पति ने शेयर की उनकी हेल्थ अपडेट

    Abhigyan Kundu Anmoljeet Singh Ayush Mhatre BCCI Chennai Super Kings Cricket News Devajit Saikia England tour Gujarat Titans India U19 Indian cricket team Indian Sports News IPL 2025 Junior Selection Committee Kerala Cricket Mohammad Enan Mumbai Cricket Punjab Cricket U19 ODI U19 Test Under-19 cricket Vaibhav Suryavanshi Youth Cricket अंडर-19 क्रिकेट अंडर-19 टेस्ट अंडर-19 वनडे अनमोलजीत सिंह अभियज्ञान कुंडू आईपीएल 2025 आयुष म्हात्रे इंग्लैंड दौरा केरल क्रिकेट क्रिकेट समाचार गुजरात टाइटंस चेन्नई सुपर किंग्स जूनियर चयन समिति देवाजीत सैकिया पंजाब क्रिकेट बीसीसीआई भारत अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय खेल समाचार मुंबई क्रिकेट मोहम्मद एनान युवा क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिल्ली में “डांडी” का पानी पीने को बेबस दो गांव के सैकड़ों परिवार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को और कड़ा सबक सिखाना चाहिए : MP डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी

    Related Posts

    क्राइम

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.