Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»गोल्ड तस्करी मामला : एक्ट्रेस रान्या राव सहीत कर्नाटक के गृहमंत्री परमेश्वर ED की जांच के घेरे में
    ट्रेंडिंग

    गोल्ड तस्करी मामला : एक्ट्रेस रान्या राव सहीत कर्नाटक के गृहमंत्री परमेश्वर ED की जांच के घेरे में

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रान्या
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव से जुड़ा गोल्ड स्मगलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस केस में कर्नाटक के गृहमंत्री परमेश्वर से जुड़े सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के वित्तीय दस्तावेजों की जांच करते हुए छापेमारी की है. जांच एजेंसी को रान्या राव और गृहमंत्री जी परमेश्वर के बीच वित्तीय लेनदेन के सबूत मिले हैं. मिली जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल के अकाउंट्स और ट्रांजैक्शंस को खंगाला जा रहा है. माना जा रहा है कि यह पैसा गोल्ड तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है.

    जमानत के बावजूद जेल में रान्या राव

    गोल्ड स्मगलिंग केस की मुख्य आरोपी रान्या राव और सह आरोपी तरुण कोंडारू राजू को हाल ही में आर्थिक अपराधों की विशेष अदालत से जमानत मिल गई थी. कोर्ट ने उन्हें 2 लाख रुपये के बॉन्ड और दो जमानतदारों के साथ रिहा करने की अनुमति दी थी, साथ ही देश न छोड़ने और दोबारा अपराध न करने की शर्तें भी लगाईं थीं.

    हालांकि, रान्या राव को अभी तक रिहा नहीं किया गया है क्योंकि उनके खिलाफ विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम (COFEPOSA) के तहत मामला दर्ज है. जब तक इस मामले में उन्हें अलग से जमानत नहीं मिलती, तब तक उनकी रिहाई संभव नहीं है. डीआरआई अब तक उनके खिलाफ इस अधिनियम के तहत आरोप पत्र दाखिल नहीं कर पाया है.

    क्या है पूरा मामला?

    3 मार्च को रान्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 14.8 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था. उनके साथ बेंगलुरु के बिजनेसमेन साहिल जैन और होटल व्यवसायी तरुण राजू को भी हिरासत में लिया गया था. साहिल पर तस्करी की रकम को छुपाने में मदद करने का आरोप है. रान्या राव, कर्नाटक के सीनियर पुलिस ऑफिसर रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं. उनके आवास से डीआरआई ने 2.06 करोड़ रुपये के सोने के गहने और 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे. जांच एजेंसियों को शक है कि यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह हो सकता है, जिसमें कई रसूखदार नाम शामिल हो सकते हैं.

    अब आगे क्या?

    ईडी और डीआरआई की संयुक्त जांच इस केस को और गहराई में ले जा सकती है. जी परमेश्वर जैसे वरिष्ठ नेता का नाम आने से यह मामला अब राजनीतिक रंग भी ले सकता है. आने वाले दिनों में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

    Also Read : BREAKING : अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 20 नक्सलियों को किया ढेर

    ED investigation ED raids Enforcement Directorate film actress controversy G Parameshwara Gold smuggling gold trafficking network hospital transactions Kannada film Karnataka Home Minister Karnataka Politics money laundering Ranya Rao Ranya Rao case Siddhartha Medical College ईडी छापेमारी ईडी जांच कन्नड़ फिल्म कर्नाटक गृहमंत्री कर्नाटक राजनीति गोल्ड तस्करी नेटवर्क गोल्ड स्मगलिंग जी परमेश्वर प्रवर्तन निदेशालय फिल्म अभिनेत्री विवाद मनी लॉन्ड्रिंग रान्या राव रान्या राव मामला सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ट्रांजैक्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 20 नक्सलियों को किया ढेर
    Next Article दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.