Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राफेल के भारत आने का झारखंड से क्या है कनेक्शन, क्यों गर्व महसूस कर रहा सैनिक स्कूल तिलैया
    जोहार ब्रेकिंग

    राफेल के भारत आने का झारखंड से क्या है कनेक्शन, क्यों गर्व महसूस कर रहा सैनिक स्कूल तिलैया

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    कोडरमा। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया ने अंबाला हवाईअड्डे पर पांच राफेल लड़ाकू विमान का स्वागत किया। जेट विमानों ने सोमवार को फ्रांसीसी शहर बोर्डो में मेरिनैक एयर बेस से उड़ान भरी थी। बेड़े में तीन सिंगल सीटर और दो जुड़वा सीट वाले विमान शामिल हैं। इन्हें भारतीय वायुसेना में इसके 17वें स्क्वाड्रन के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा, जिसे अंबाला एयर बेस पर ‘गोल्डन एरो’ के रूप में भी जाना जाता है। राफेल का भारत आना झारखंड के लिए विशेष गर्व की बात है।

    दरअसल, कोडरमा जिले के सैनिक स्कूल तिलैया के पूर्ववर्ती छात्र रोहित कटारिया ही राफेल विमान को फ्रांस से भारत लेकर पहुंचे। इसको लेकर सैनिक स्कूल तिलैया के छात्रों शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में खुशी का माहौल है। रोहित कटारिया 1992 में सैनिक स्कूल से पास आउट हुए थे। उनके पिता कर्नल सतवीर कटारिया उस वक्त आने के स्कूल के प्राचार्य हुआ करते थे।

    रोहित मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। रोहित देश के उन चुनिंदा पायलटों में हैं जो दुर्लभ से दुर्लभ विमान को उड़ाने की क्षमता रखते हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक धनंजय कुमार ने बताया कि रोहित शुरू से ही मेधावी छात्र थे और उनमें कुछ कर गुजरने की क्षमता थी। उनकी सेना में जाने का शौक था पासआउट होने के बाद उन्होंने एनडीए ज्वाइन किया 7000 किलोमीटर फ्रॉम से लेकर राफेल लड़ाकू विमान लेकर रोहित भारत पहुंचे। यह सैनिक स्कूल तिलैया के लिए गर्व का विषय है।

    सैनिक स्कूल तिलैया के रजिस्ट्रार शेखर ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए मुझे जानकारी मिली है कि रोहित राफेल विमान लाने वाले पांच में चुनिंदा पायलटों में एक हैं। यह हम सैनिक स्कूल वालों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसके लिए रोहित को धन्यवाद दिया है।

    जानकार बताते हैं कि पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच राफेल मौजूदा परिद्दश्य में भारत के लिए एक गेम चेंजर होगा। कहा जा रहा है कि यह भारत की वायुशक्ति को कई गुना बढ़ा देगा। राफेल 4.5 जेनरेशन का विमान है और इसमें नवीनतम हथियार व बेहतरीन सेंसर लगे हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news Rafel
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 52123 नए मामले
    Next Article नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, शहीदी सप्ताह मनाने की अपील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    Latest Posts

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.