Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»SC ने मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार, कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में SIT जांच के आदेश
    ट्रेंडिंग

    SC ने मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार, कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में SIT जांच के आदेश

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विजय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया है. सुप्रीम कोर्ट (SC) ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए आज यानी सोमवार को सुनवाई के दौरान न सिर्फ विजय शाह के माफीनामे को खारिज कर दिया, बल्कि उनके खिलाफ विशेष जांच टीम (SIT) से जांच कराने के आदेश भी दे दिए हैं. तीन सदस्यीय इस SIT में एक महिला IPS अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा.

    जस्टिस सूर्यकांत और एक अन्य न्यायाधीश की दो सदस्यीय खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी. विजय शाह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह पेश हुए और उन्होंने शाह की तरफ से माफी मांगते हुए दलील दी कि वह अपने बयान पर खेद प्रकट कर चुके हैं. लेकिन कोर्ट इस माफी से संतुष्ट नहीं हुआ. जस्टिस सूर्यकांत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “हमने आपका वीडियो मंगवाया है… देखना चाहते हैं कि आपने माफी किस तरह मांगी है. माफी का कोई मतलब होता है, यह सिर्फ कार्रवाई से बचने का तरीका नहीं होना चाहिए. कभी-कभी लोग मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं, हमें ऐसी माफी नहीं चाहिए. आपने सेना के सम्मान के खिलाफ बयान दिया है, आपको पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए था.”

    उन्होंने आगे कहा कि विजय शाह ने “बिना सोचे-समझे बयान दिया और अब न्यायालय की अवमानना से बचने के लिए माफी मांग रहे हैं. आप एक पब्लिक फिगर हैं, बोलते समय अपने शब्दों का ख्याल रखना चाहिए.” कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले को सामान्य बयानबाजी मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह सेना से जुड़ा एक संवेदनशील मुद्दा है. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “हम सेना का सम्मान करते हैं और ऐसे मामलों में बेहद जिम्मेदारी से कदम उठाना ज़रूरी है.”

    अब इस मामले की गहराई से जांच SIT करेगी, और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरे मामले की विवेचना होगी. कोर्ट के इस सख्त रुख ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को बयान देते समय संविधान, गरिमा और ज़िम्मेदारी का पालन करना अनिवार्य है.

    Also Read : बिजली तार चोर समझकर ग्रामीणों ने चार लाइन मैन को पकड़ा, फिर…

    apology rejected Colonel Sophia Qureshi disrespect to army officer female IPS officer indian army judicial action Madhya Pradesh government objectionable remark respect for armed forces SIT Special Investigation Team Supreme Court Supreme Court Hearing Vijay Shah Vijay Shah controversy Women's Rights आपत्तिजनक टिप्पणी कर्नल सोफिया कुरैशी न्यायपालिका कार्रवाई भारतीय सेना मध्यप्रदेश सरकार महिला IPS अधिकारी महिला अधिकार माफीनामा खारिज विजय शाह विजय शाह विवाद विशेष जांच टीम सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई सेना अधिकारी अपमान सेना का सम्मान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली तार चोर समझकर ग्रामीणों ने चार लाइन मैन को पकड़ा, फिर…
    Next Article JSCA के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने CM हेमंत से की शिष्टाचार भेंट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.