Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिजली तार चोर समझकर ग्रामीणों ने चार लाइन मैन को पकड़ा, फिर…
    जोहार ब्रेकिंग

    बिजली तार चोर समझकर ग्रामीणों ने चार लाइन मैन को पकड़ा, फिर…

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : बिजली आपूर्ति में आई खराबी की खोज में निकले मुरहू बिजली सब स्टेशन के चार निजी लाइनमैन को तोरपा थाना क्षेत्र सोनपुरगढ़ के ग्रामीणों नें बिजली चोर समझ कर पकड़ लिया। लाइनमैन के लाख समझाने के बावजूद गांव वालों ने उसे तोरपा थाने को सौंप दिया। हालांकि लाइनमैन की पहचान किये जाने के बाद थाने से सभी को छोड़ दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम लगभग चार बजे के बाद आये आई आंधी-पानी के कारण मुरहू इलाके में अचानक बिजली गुल हो गई। इसका कारण 33 हजार वोल्ट की लाइन में आई तकनीकी खराबी बताया गया। बिजली फिर से बहाल करने के लिए मुरहू बिजली सब स्टेशन के लाइनमैन जब मरम्मत के लिए निकले, तो उन्हें फॉल्ट तोरपा थाना क्षेत्र के सोनपुरगढ़ के पास मिला। लेकिन लाइनमैन पोल पर चढ़कर मरम्मत करने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

    लाइनमैनों ने बार-बार अपनी पहचान बताने और सब स्टेशन से आए होने की बात समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों को यकीन नहीं हुआ। देखते ही देखते सोनपुरगढ़ सहित आसपास के गांवों के लोग जुट गए और लाइनमैनों को बंधक बना लिया गया। ग्रामीणों ने तोरपा पुलिस को भी सूचना दी कि उन्होंने बिजली तार चोरों को पकड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लाइनमैन को अपने साथ थाना ले गई। जांच के बाद खुलासा हुआ कि वे सब स्टेशन के कर्मचारी हैं, तब जाकर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्हें छोड़ा गया। लाइनमैन का आरोप है कि गांव वालों ने उनके तीन मंहगे पलास, दो हैंड ग्लब्स और तीन जोड़ी सीढ़ियां जब्त कर ली है, जिससे उनके पास अब मरम्मत के औजार नहीं हैं। घटना के बाद से मुरहू में रविवार रात से ब्लैकआउट की स्थिति है। मामले की पुष्टि करते हुए खूंटी बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जेम्सयस कुजूर और तोरपा के थानेदार मुकेश ने कहा कि कहा कि गलतफहमी में यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि इससे इतना तो साबित हो गया कि क्षेत्र की जनता बिजली तार की चोरी के खिलाफ जागरूक है।

    Also Read : झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से व्यक्ति की मौ’त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    then Villagers caught four line men thinking they were electricity wire thieves फिर बिजली तार चोर समझकर ग्रामीणों ने चार लाइन मैन को पकड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल गंगवार से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
    Next Article SC ने मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार, कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में SIT जांच के आदेश

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.