Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 7:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»बदला जायेगा 20 रुपये का नोट, जानें कैसा होगा नया नोट और क्या होगा पुराने नोटों का…
    देश

    बदला जायेगा 20 रुपये का नोट, जानें कैसा होगा नया नोट और क्या होगा पुराने नोटों का…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 20 रुपये के नए नोट जारी करेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि बैंक जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज में 20 रुपये के बैंक नोट जारी करेगा, जिस पर गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​के हस्ताक्षर होंगे। इन नोटों का डिज़ाइन हर तरह से महात्मा गांधी (नई) सीरीज के 20 रुपये के बैंक नोटों जैसा ही है।रिजर्व बैंक द्वारा अतीत में जारी किए गए 20 रुपये के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

    आरबीआई ने एक सूचना जारी की है जिसमें कहा गया है, ‘भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले महात्मा गांधी (नई) सीरीज में 20 रुपये के बैंक नोट जारी करेगा। इन नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी (नई) सीरीज के 20 रुपये के बैंक नोटों के समान ही है।’ इसका मतलब है कि नया नोट देखने में पुराने नोट जैसा ही होगा और पुराने नोट भी चलन में यथावत बने रहेंगे।20 रुपये के पुराने नोट मान्य होंगे

    आरबीआई ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इससे पहले जारी किए गए सभी 20 रुपये के नोट वैसे ही लेनदेन के लिए मान्य रहेंगे, जैसे थे। चाहे उन पर किसी भी गवर्नर के हस्ताक्षर हों। नए गवर्नर के हस्ताक्षर वाले नए नोट जारी करना एक सामान्य प्रक्रिया है, जो आरबीआई के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के बाद होता है और इस बदलाव से और नए नोटों के जारी होने से पुराने नोटों की उपयोगिता या मूल्य पर कोई असर नहीं पड़ता है।

    बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, आरबीआई समय-समय पर नोटों में बदलाव करता रहता है। यह बदलाव सुरक्षा कारणों और नोटों को बेहतर बनाने के लिए किए जाते हैं। लेकिन, पुराने नोट हमेशा मान्य रहते हैं। इसलिए, आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपके पास रखे 20 रुपये के नोट वैसे ही लेनदेन में प्रयोग होंगे जैसा कि आप करते आए हैं।

    News news desk RBI
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद : 4 जून को झारखंड बंद का ऐलान
    Next Article दुमका में धाराये 5 साइबर ठग, जब्त हुआ सारा सामान…

    Related Posts

    देश

    SSC CGL 2025 भर्ती : फीस जमा करने की अंतिम तारीख कल

    July 4, 2025
    देश

    एक घर की नींव से निकले 25 कोबरा, गांव में मचा हड़कंप

    July 4, 2025
    देश

    राज्यसभा का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक

    July 4, 2025
    Latest Posts

    डीसी कंचन सिंह की छलकी ममता, मंदिर में जख्मी पड़े बच्चे का तुरंत कराया इलाज

    July 4, 2025

    कोयला क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट का समापन, बोकारो बना ओवरऑल चैंपियन

    July 4, 2025

    ED को अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के ठिकानों से मिले 15 लाख कैश और अवैध कारोबार के कागजात

    July 4, 2025

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025

    संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.