Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 5:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»कमांडो ट्रेनिंग आदेश की अवहेलना पर RPF के 10 जवान निलंबित
    चाईबासा

    कमांडो ट्रेनिंग आदेश की अवहेलना पर RPF के 10 जवान निलंबित

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निलंबित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में अनुशासनहीनता के एक गंभीर मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 10 कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन जवानों पर वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से दिए गए वैध आदेश का पालन न करने का इल्जाम है। चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी की ओर से यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार निलंबित जवानों को हजारीबाग और मानेसर स्थित एनएसजी (एनएसजी) एवं बीएसएफ (बीएसएफ) केंद्रों में आयोजित कमांडो ट्रेनिंग में भाग लेने का आदेश दिया गया था। लेकिन इन जवानों ने इस आदेश का पालन नहीं किया, जिसे सेवा अनुशासन के उल्लंघन के रूप में देखा गया। इसके बाद उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आरंभ की गई और प्रारंभिक चरण में सभी को आरपीएफ नियमावली 1987 के नियम 134(क) के तहत निलंबित कर दिया गया।

    निलंबित जवानों में टाटा से सीपी प्रजापति, सीनी से रब्बानी खान, एम.के. चौहान, अमित कुमार, बंडामुंडा से सीबी सिंह, सोनू कुमार, राउरकेला से अमरजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, झारसुगुड़ा से गोपाल सिंह और डी.के. पंडित शामिल हैं। सभी जवानों को निर्देश दिया गया है कि वे निलंबन की अवधि में प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे अपने-अपने मुख्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराएं और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें। इन जवानों को नियमानुसार 50 प्रतिशत निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश की प्रतियां संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों, पोस्ट कमांडरों और विभागीय रिकॉर्ड के लिए संबंधित शाखाओं को भेजी गई हैं। इसके साथ ही संबंधित पोस्टों से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई है, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई की जा सके।

    Also Read : Breaking : पलामू में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, इलाके में चल रहा सर्च अभियान

    Also Read : NUSRL में लास्ट ईयर के स्टूडेंटस के लिए क्लाईंट काउंसलिंग सेशन आयोजित

    10 RPF jawans suspended for disobeying commando training orders कमांडो ट्रेनिंग आदेश की अवहेलना पर RPF के 10 जवान निलंबित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इन देशों का करेंगे दौरा
    Next Article सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद : 4 जून को झारखंड बंद का ऐलान

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू के इस स्कूल में फूड पॉइजनिंग, 40 छात्राएं बीमार, छह MMCH में भर्ती

    August 18, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिव्यांग और बुजुर्गों का होगा फ्री हेल्थ चेकअप, 19 अगस्त से 1 सितम्बर तक लगेगा शिविर

    August 18, 2025
    झारखंड

    DGP अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत, SC में बाबूलाल की अवमानना याचिका खारिज

    August 18, 2025
    Latest Posts

    पलामू के इस स्कूल में फूड पॉइजनिंग, 40 छात्राएं बीमार, छह MMCH में भर्ती

    August 18, 2025

    जमशेदपुर में दिव्यांग और बुजुर्गों का होगा फ्री हेल्थ चेकअप, 19 अगस्त से 1 सितम्बर तक लगेगा शिविर

    August 18, 2025

    DGP अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत, SC में बाबूलाल की अवमानना याचिका खारिज

    August 18, 2025

    NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से PM मोदी ने की मुलाकात

    August 18, 2025

    Bokaro Airport के संचालन पर 20 अगस्त को होगा अंतिम फैसला, पूरा हो सकता है शहरवासियों का सपना

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.