Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 2:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई
    खेल

    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई

    Sneha KumariBy Sneha KumariMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीरज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार 90 मीटर से अधिक भाला फेंका। अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो कर नीरज ने न सिर्फ व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाया, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया। इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था। हालांकि शानदार थ्रो के बावजूद नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के वेबर जूलियन ने अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीत लिया। नीरज प्रतियोगिता के पहले पांच राउंड तक टॉप पर रहे, लेकिन आखिरी राउंड में बाजी पलट गई।

    90 मीटर का आंकड़ा नीरज के लिए सिर्फ एक दूरी नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत चुनौती बन चुका था। वे कई बार इसके करीब पहुंचे थे, लेकिन हमेशा कुछ सेंटीमीटर पीछे रह गए। इस ऐतिहासिक थ्रो के साथ नीरज अब 90 मीटर क्लब में शामिल हो गए हैं, जिसमें पाकिस्तान के अर्शद नदीम जैसे दिग्गज पहले से हैं। नीरज के इस प्रदर्शन में उनके नए कोच जान जेलेज्नी की भूमिका भी अहम रही। हाल ही में उन्होंने पुराने कोच डॉ. क्लॉस बार्टोनिएट्ज की जगह तीन बार के ओलंपिक चैंपियन जेलेज्नी को कोच नियुक्त किया था। यह दोहा में नीरज का इस सीजन का पहला बड़ा मुकाबला था, जहां उनका सामना कई अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों से हुआ। लेकिन नीरज ने साबित कर दिया कि वह अब भी गोल्ड के सबसे बड़े दावेदार हैं।

    इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ‘X’ (पूर्व ट्विटर) हैंडल से नीरज को बधाई देते हुए लिखा कि “शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत को खुशी और गर्व है।”

    A spectacular feat! Congratulations to Neeraj Chopra for breaching the 90 m mark at Doha Diamond League 2025 and achieving his personal best throw. This is the outcome of his relentless dedication, discipline and passion. India is elated and proud. @Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/n33Zw4ZfIt

    — Narendra Modi (@narendramodi) May 17, 2025

    Also Read : दोहरी जमाबंदी मामला: रांची DC ने SDO को सौंपा जांच का जिम्मा

    Also Read : शादी की खुशियां मातम में बदली, दो की मौ’त, नौ जख्मी

    90 मीटर क्लब 90 मीटर थ्रो 90m club 90m throw Arshad Nadeem athletics news Doha Diamond League 2025 Golden Boy India proud Indian athletics Jan Zelezny Javelin Throw Neeraj Chopra record Olympic champion personal record PM Modi congratulations Silver Medal sports highlights Sports Updates Weber Julian अर्शद नदीम एथलेटिक्स न्यूज ओलंपिक चैंपियन गोल्डन बॉय जान जेलेज्नी जेवेलिन थ्रो दोहा डायमंड लीग 2025 नीरज चोपड़ा नीरज चोपड़ा रिकॉर्ड Neeraj Chopra पीएम मोदी बधाई भारत गर्व भारतीय एथलेटिक्स भाला फेंक वेबर जूलियन व्यक्तिगत रिकॉर्ड सिल्वर मेडल स्पोर्ट्स अपडेट स्पोर्ट्स हाइलाइट्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदोहरी जमाबंदी मामला: रांची DC ने SDO को सौंपा जांच का जिम्मा
    Next Article हेमा मालिनी ने छेड़ी ‘CVI’ के खिलाफ जंग, मथुरा में शुरू होंगे कार्यक्रम, जानें क्या है ये बीमारी?

    Related Posts

    देश

    राज्यसभा का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक

    July 4, 2025
    देश

    तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

    July 4, 2025
    ट्रेंडिंग

    दीपिका पादुकोण को मिलेगा हॉलीवुड का बड़ा सम्मान, ‘वॉक ऑफ फेम’ 2026 के लिए हुआ चयन

    July 3, 2025
    Latest Posts

    स्कूल ड्रेस पहने फंदे से लटकी मिली छात्रा, आठवीं में करती थी पढ़ाई…

    July 4, 2025

    BPSC 71वीं परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी PT

    July 4, 2025

    कढ़ी पत्ते : सेहत का खजाना, जानें इसके गजब के फायदे

    July 4, 2025

    सर्किल इंस्पेक्टर के घर डकैती कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 4, 2025

    वेल्डिंग के दौरान फटा सिलेंडर, मजदूर गंभीर रूप से घायल…

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.