Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 6:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी की तिरंगा यात्रा को लेकर RJD का हमला, मंत्री विजय शाह पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग
    झारखंड

    ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी की तिरंगा यात्रा को लेकर RJD का हमला, मंत्री विजय शाह पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑपरेशन सिंदूर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर तिरंगा यात्रा निकालकर राजनीति कर रही है, जबकि इसके लिए उन्हें नैतिक अधिकार नहीं है।

    कैलाश यादव ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर की नायिका, कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कर्नल सोफिया को मुस्लिम समाज और पाकिस्तान के आतंकवादियों की “बहन” कहकर निंदनीय बयान दिया है।

    राजद ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। कैलाश यादव ने कहा कि अगर भाजपा खुद को राष्ट्रवादी पार्टी मानती है, तो उसे ऐसे घटिया मानसिकता वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया और सकुशल लौटकर देश का गौरव बढ़ाया। ऐसे सैनिकों का अपमान नारी शक्ति और देश दोनों का अपमान है।

    यादव ने कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और सभी विपक्षी पार्टियां भी इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी हैं। उन्होंने भाजपा से अपील की कि वह राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का कार्य करे, न कि तिरंगा यात्रा के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करे।

    उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा ने इस विषय पर उचित कदम नहीं उठाए, तो पहलवान में हुई आतंकी घटना की जवाबदेही को लेकर सवाल उठाए जा सकते हैं।

    Also Read : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज

    Also Read : जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई बने देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ  

    Also Read : UPSC CSE Prelims 2025: एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 25 मई को

    attack on BJP BJP criticism Colonel Sophia Qureshi jharkhand Jharkhand Politics Kailash Yadav moral authority national security Operation Sindoor political controversy Political Statement Rashtriya Janata Dal Rjd RJD statement Tiranga Yatra ऑपरेशन सिंदूर कर्नल सोफिया कुरैशी कैलाश यादव झारखंड झारखंड राजनीति तिरंगा यात्रा नैतिक अधिकार बीजेपी आलोचना भाजपा पर हमला राजद बयान राजनीतिक बयान राजनीतिक विवाद राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनियमितता किसी भी कीमत पर नहीं सहेगा प्रशासन : DC शेखर जमुआर
    Next Article जेवर में बनेगी देश की छठी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, HCL-फॉक्सकॉन का संयुक्त उद्यम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पड़ोसन पर जादू-टोना का शक, घर बुलाकर लाठी से पीट-पीटकर मा’र डाला, आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खादगढ़ा बस स्टैंड में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से लाया था खेप

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत

    April 28, 2026
    Latest Posts

    पड़ोसन पर जादू-टोना का शक, घर बुलाकर लाठी से पीट-पीटकर मा’र डाला, आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    खादगढ़ा बस स्टैंड में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से लाया था खेप

    April 28, 2026

    झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत

    April 28, 2026

    “राज्यपाल साहेब हैं”… सीट बेल्ट चेकिंग में पकड़ाते ही ड्राइवर ने पुलिस को दी गवर्नर की धमकी, दो हिरासत में

    April 28, 2026

    हटिया स्टेशन पर शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, आरपीएफ ने जब्त की अवैध व्हिस्की

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.