Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी मोतिहारी से गिरफ्तार
    ट्रेंडिंग

    10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी मोतिहारी से गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2025Updated:May 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोतिहारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Motihari : बिहार से 10 लाख रुपये के इनामी खलिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कश्मीर सिंह ग्लावड्डी उर्फ बलबीर सिंह के तौर पर की गई है. मामला पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस सूत्रों के अनुसार कश्मीर सिंह भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है और पिछले कुछ समय से नेपाल में छिपकर रह रहा था. वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था, जिसके चलते वह नेपाल से मोतिहारी पहुंचा था.

    कश्मीर सिंह का मूल गांव पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना थाना क्षेत्र स्थित ग्लावड्डी गांव में है. 2016 में, वह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के प्रमुख हरमिंदर सिंह मिंटू, गैंगस्टर विक्की गौंडर, गुरप्रीत सिंह सेखों, नीता देओल और अमनदीप धोतियां के साथ पंजाब के पटियाला जिले के नाभा जेल ब्रेक में शामिल था. इसके बाद वह फरार हो गया था और एनआईए ने 2022 में उसके खिलाफ कांड दर्ज किया था. एनआईए ने कश्मीर सिंह की तलाश के दौरान उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. बीते दिनों उसके बारे में सुराग मिलने के बाद पुलिस और एनआईए ने मिलकर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान बरामद हुए हैं.

    मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी कि कश्मीर सिंह की मेडिकल जांच कराई गई है और उसे फिलहाल एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है. एनआईए की टीम उससे “मिशन बिहार” के संदर्भ में पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही पुलिस की एक विशेष टीम यह जांच कर रही है कि कश्मीर सिंह मोतिहारी तक कैसे पहुंचा और उसे स्थानीय स्तर पर किसने सहयोग किया.

    Also Read : 32 हवाईअड्डों पर फिर शुरू होंगी सिविल उड़ानें, एयरलाइंस को निर्देश

    10 Lakh Rupees 10 लाख रुपये anti-India activities arrested Balbeer Singh Bihar East Champaran Kashmir Singh Glawaddi Khalistani terrorist major incident motihari Nagar Thana Nepal police reached Motihari कश्मीर सिंह ग्लावड्डी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार नगर थाना नेपाल पुलिस पूर्वी चंपारण बड़ी वारदात बलबीर सिंह बिहार भारत विरोधी गतिविधियां मोतिहारी मोतिहारी पहुंचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद 32 हवाई अड्डों से जल्द हवाई यात्रा शुरु होने की उम्मीद, एयरलाइंस का दिशा-निर्देश
    Next Article बीजापुर में नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को उतारा मौ’त के घाट, इलाके में दहशत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.