Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»प्रशासन की एक अपील पर उमड़ी भारी भीड़…
    देश

    प्रशासन की एक अपील पर उमड़ी भारी भीड़…

    Team JoharBy Team JoharMay 10, 2025Updated:May 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: इस समय देश में क्या स्थिति से यह तो किसी से छिपा नहीं है। भारत द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमला का बदला लेने के बाद पाकिस्तान बौखला गया और उसने भारत में कई जगहों को ड्रोन और मिसाइल के जरिए निशाना बनाने की कोशिश करने लगा मगर हमारा डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान जैसा नहीं है। हमारे डिफेंस सिस्टम और भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम तो किया ही, इसके साथ जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को बहुत नुकसान भी पहुंचाया। भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को भी उड़ाया है। इन सभी के बीच छत्तीसगढ़ से एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई।

    वालंटियर के लिए उमड़ी भीड़

    न्यूज एजेंसी ANI ने एक अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक ही जगह पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। एक बिल्डिंग के बाहर बहुत सारे लोग खड़े हैं। आपको बता दें कि यह सभी लोग वहां वालंटियर बनने के लिए आए हुए हैं। दरअसल चंडीगढ़ प्रशासन ने सिविल डिफेंस वालंटियर के लिए एक अपील की थी और उस एक अपील पर ही वहां युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिती के बीच यह एक पॉजिटिव खबर है।

    पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी लगे नारे

    चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सिविल डिफेंस वांलटियर के लिए अपील करने के बाद मौके पर पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने वहां ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के भी नारे लगाए। इसका भी एक वीडियो सामने आया है और उस वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग जोर-जोर से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।

    कैसे बनें तनाव के हालात?

    दरअसल आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हमला कर दिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और पाकिस्तान और पीओके के अंदर 9 जगहों पर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और भारत के खिलाफ हमले करने लगा। लेकिन भारत ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया। अपनी बेइज्जती देख पाकिस्तान और चिढ़ गया और उसके बाद से लगातार भारत पर ड्रोन, मिसाइल और जेट्स से हमले कर रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

    Also read: चंडीगढ़ में बजा सायरन, हमले की आशंका, लोगों को घरों में रहने का आदेश

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का जारी किया गया नाम
    Next Article खेलो इंडिया यूथ गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में झारखंड से 5 पदाधिकारी का हुआ सिलेक्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    June 13, 2026

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.