Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 3:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजपा आदिवासी नायकों के नाम पर कर रही ओछी राजनीति : विनोद पांडेय
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा आदिवासी नायकों के नाम पर कर रही ओछी राजनीति : विनोद पांडेय

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विनोद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : JMM यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आदिवासी नायकों के नाम पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उसकी कड़ी निंदा की है। झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा एक ओर आदिवासी नायकों के सम्मान का ढोंग करती है, जबकि दूसरी ओर झारखंड की संस्कृति, इतिहास और आदिवासी अस्मिता को लगातार अपमानित करती रही है। महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को झारखंड के गौरवशाली आदिवासी नायकों के बलिदान और उनकी विरासत पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने शासनकाल में जल, जंगल, जमीन को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की साजिश रची और आदिवासियों की मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज किया। झामुमो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हु, तिलका मांझी, वीर बुधु भगत जैसे आदिवासी नायकों ने औपनिवेशिक शोषण और सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था। लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकाल में इनके आदर्शों को कुचलने का प्रयास किया। पार्टी ने 2017 के भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक का हवाला देते हुए कहा कि इस कानून के जरिए आदिवासियों की जमीन छीनने की कोशिश की गई, जिसे झामुमो और आदिवासी समाज के विरोध के चलते विफल कर दिया गया।

    महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा ने बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने जैसे प्रतीकात्मक कदम उठाए, लेकिन जमीनी स्तर पर आदिवासियों के हक में ठोस नीतियां बनाने में वह पूरी तरह विफल रही।
    झामुमो ने कहा कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा की करारी हार इस बात का प्रमाण है कि झारखंड की जनता उनके झूठे वादों को समझ चुकी है। पार्टी ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो ने आदिवासियों के हितों को प्राथमिकता दी है।

    विनोद पांडेय ने कहा, ‘हम भाजपा के पाखंड को बेनकाब करते रहेंगे और आदिवासियों के हक, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।’ उन्होंने झारखंड की जनता से अपील की कि वे भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे को पहचानें और एकजुट होकर अपने गौरवशाली इतिहास की रक्षा करें।

    Also Read : घाटशिला बना नशे का अड्डा, डोडा की 1.5 करोड़ की खेप जब्त…

    BJP is doing cheap politics in the name of tribal heroes: Vinod Pandey भाजपा आदिवासी नायकों के नाम पर कर रही ओछी राजनीति : विनोद पांडेय विनोद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाटशिला बना नशे का अड्डा, डोडा की 1.5 करोड़ की खेप जब्त…
    Next Article लातेहार में इस इलाके में चली गो’ली, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, आरोपी फरार…

    August 11, 2025
    झारखंड

    चंद्रशेखर आजाद पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को की श्रद्धांजलि अर्पित…

    August 11, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में फटाफट निपटाए जा रहे जमीन से जुड़े लंबित मामले

    August 11, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, आरोपी फरार…

    August 11, 2025

    चंद्रशेखर आजाद पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को की श्रद्धांजलि अर्पित…

    August 11, 2025

    जमशेदपुर में फटाफट निपटाए जा रहे जमीन से जुड़े लंबित मामले

    August 11, 2025

    विधायक सविता महतो ने नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी, उनके संघर्ष और त्याग को बताया प्रेरणा का स्रोत…

    August 11, 2025

    राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की महासचिव नीलम बिरुली की संदिग्ध मौ’त, पति गिरफ्तार

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.