Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2025 ♦ 11:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»बोकारो पुलिस ने 72 घंटे के अंदर किया धनंजय हत्याकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार
    क्राइम

    बोकारो पुलिस ने 72 घंटे के अंदर किया धनंजय हत्याकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 8, 2025Updated:May 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro (मनोज शर्मा ) : बोकारो जिले के एनएच-23 फोरलेन पर स्थित उड़ान शो रूम के पास 4 मई 2025 को हुई एक जघन्य हत्या का पुलिस ने 72 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी बोकारो पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। पुलिस की इस सफलता में बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने डॉग स्क्वाड, तकनीकी शाखा और एफएसएल की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का पर्दाफाश किया और दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

    उन्होंने मीडिया को बताया कि हत्या का शिकार व्यक्ति धनंजय गुप्ता (उम्र 30 वर्ष), शिव शक्ति कॉलोनी, सेक्टर-9, बोकारो का निवासी था। पुलिस जांच में पता चला कि हत्या का कारण एकतरफा प्रेम और पारिवारिक विवाद था। आरोपी अजय गुप्ता ने अपने भाई धनंजय से बदला लेने के लिए करण राय को सुपारी दी थी। अजय गुप्ता अपनी पत्नी लक्ष्मी कुमारी की छोटी बहन काजल कुमारी से प्रेम करता था, लेकिन काजल का प्रेम संबंध मृतक धनंजय गुप्ता से था। इसी विवाद के चलते अजय ने धनंजय की हत्या की साजिश रची।

    हत्या की साजिश के तहत करण राय ने 1 लाख 40 हजार रुपये की सुपारी लेकर धनंजय को घुमाने के बहाने बुलाया और उड़ान शो रूम के पास धारदार चाकू से उसकी हत्या कर दी। घटना में शामिल दो अपराधकर्मियों – रोहित यादव और अभिषेक कुमार महतो, दोनों उम्र 19 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त मैरून रंग की स्कूटी (नंबर JH09AZ-5209), खून से सना चाकू, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और खून लगे कपड़े बरामद किए गए हैं।

    Also Read : फैंस की आंखें नम! रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा – जानें वजह

    Also Read : BREAKING : GST स्कैम मामले में रांची, जमशेदपुर सहित बंगाल के नौ ठिकानों पर ED की रेड

    4 मई 2025 arrests Bokaro murder Bokaro Police Criminals Dog Squad FSL May 4 2025 NH-23 ongoing investigation Police Disclosure press conference Raid Superintendent of Police technical branch Udan Showroom अपराधी उड़ान शो रूम एनएच-23 एफएसएल गिरफ्तारी चल रही जांच छापेमारी डॉग स्क्वाड तकनीकी शाखा पुलिस अधीक्षक पुलिस. खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस बोकारो पुलिस बोकारो हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइधर निकली बारात, उधर हो गया कांड
    Next Article मांडर में बाल विवाह और डायन बिसाही पर जागरूकता अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान के चार शहर पर भारत ने किया ताबड़तोड़ हमला

    May 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : भारत ने लाहौर पर किया जवाबी हमला

    May 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : राजस्थान बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे पाकिस्तानी टैंक

    May 8, 2025
    Latest Posts

    पाकिस्तान के चार शहर पर भारत ने किया ताबड़तोड़ हमला

    May 8, 2025

    Breaking राजौरी पर पाकिस्तान ने किया आतंकी हमला….

    May 8, 2025

    BREAKING : भारत ने लाहौर पर किया जवाबी हमला

    May 8, 2025

    भारत ने मार गिराये पाकिस्तान के दो JF-17 और F-16

    May 8, 2025

    BREAKING : राजस्थान बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे पाकिस्तानी टैंक

    May 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.