Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोलेरो की टक्कर से दो किशोरों की मौ’त, एक गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    बोलेरो की टक्कर से दो किशोरों की मौ’त, एक गंभीर रूप से घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 5, 2025Updated:May 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किशोरों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामल चाईबासा जिले के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधबिला मोड़ के पास का है। ये हादसा रविवार की रात उस वक्त हुआ जब तीन युवक पल्सर बाइक से भोज कार्यक्रम अटेंड कर लौट रहे थे और तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

    मृतकों की पहचान पोखरपी गांव निवासी गंगा लागुरी (16) और श्याम लागुरी (17) के रूप में हुई है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक, लालसिंह बंकिरा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए नोवामुंडी के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, तीनों युवक लोकेसाई गांव में भोज कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में वे दुधबिला गांव की ओर मुड़ गए। रात लगभग 12 बजे के आसपास दुधबिला मोड़ पर उनकी बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिर पड़े। लालसिंह खेत में जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही जेटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा। वहीं घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस अज्ञात बोलेरो वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

    Also Read : बिहार का एक और जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद, पार्थिव शरीर मंगलवार को पहुंचेगा घर

    Also Read : बोकारो में अज्ञात युवक की छुरा मा’रकर ह’त्या

    bike accident Bolero collision Chaibasa District Chaibasa News Critically Injured death of two teenagers Dudhbila turn feast program high speed vehicle Jeteya police station area Jharkhand road accident minor accident Pulsar bike Road Accident road safety rural area accident Sunday night accident traffic accident tragic accident unidentified vehicle अज्ञात वाहन गंभीर रूप से घायल ग्रामीण क्षेत्र दुर्घटना चाईबासा जिला चाईबासा समाचार जेटेया थाना क्षेत्र झारखंड सड़क दुर्घटना ट्रैफिक एक्सीडेंट तेज रफ्तार वाहन दर्दनाक हादसा दुधबिला मोड़ दो किशोरों की मौत नाबालिग हादसा पल्सर बाइक बाइक हादसा बोलेरो की टक्कर भोज कार्यक्रम रविवार रात हादसा रोड सेफ्टी सड़क दुर्घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिशोरियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की कवायद पलामू में शुरू
    Next Article ताजमहल पार्किंग में खड़ी एक कार अचानक ढुलकी और हो गया कांड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    Latest Posts

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.