Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 1:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ‘बाबूजी नहीं रहे।”

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता लालजी टंडन बीते कई दिनों से बीमार थे और उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे श्री टंडन ने आज सुबह 5.35 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जायेगा।

    श्री टंडन पिछले कई द‍िनों से राजधानी लखनऊ स्थित मेदांता अस्‍पताल में भर्ती थे। सोमवार को उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। इसको लेकर सोमवार को मेदांता अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया गया था, जिसमें उनकी हालत नाजुक होने की बात कही गई थी।

    मेदांता अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत गंभीर होने की बात कही थी। सांस लेने में परेशानी, बुखार और पेशाब में दिक्‍कत के कारण गत 11 जून को उन्हें अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। तबीयत 15 जून को अधिक बिगड़ गई थी। पेट में ब्लीडिंग होने पर उनका ऑपरेशन भी किया गया था। इसके बाद से वह लगातार वेंटिलेटर पर थे।

    श्री टंडन की तबीयत खराब होने के चलते उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्‍य प्रदेश का अतिरिक्‍त कार्यभार दिया गया है। उनका पार्थिव शरीर 9:30 बजे त्रिलोकनाथ रोड स्थित सरकारी बंगले पर जाएगा। यह बंगला उनके पुत्र मंत्री आशुतोष टंडन के नाम आवंटित है। 12:00 बजे उनका पार्थिव शरीर चौक स्थित आवास सोंधी टोला जाएगा। वहीं तीन बजे उनका अंतिम संस्कार गोमती तट पर गुलाला घाट पर किया जाएगा।

    मूल रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहने वाले टंडन प्रदेश की भाजपा सरकारों में कई बार मंत्री भी रहे हैं और वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी के रूप में जाने जाते रहे। उन्होंने श्री वाजपेयी के चुनाव क्षेत्र लखनऊ की कमान संभाली थी।

    श्री वाजपेई के निधन के बाद श्री टंडन लखनऊ से ही 15वीं लोकसभा के लिए भी चुने गए। उन्हें 2018 में बिहार का राज्यपाल बनाया गया था। इसके बाद 2019 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

    राज्यपाल श्री टंडन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “श्री लालजी टंडन को समाज सेवा के उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई, हमेशा लोक कल्याण को महत्व दिया। उनके निधन से दुखी हूं।”

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा “म.प्र. के मा. राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन की खबर सुनकर शोक हुआ। उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। वे लखनऊ के प्राण थे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।”

    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि श्री टंडन संवेदनशील व्यक्ति थे। कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की थी। उनका निधन सभी के लिये अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवती के साथ हुआ था नौ माह पूर्व हुआ था दुष्कर्म, बच्चे के जन्म के बाद थाना में हुई प्राथमिकी
    Next Article भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11.55 लाख के पार, एक दिन में 24 हजार से अधिक हुए स्वस्थ

    Related Posts

    देश

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    राहत की खबर : देश में घट रहे कोरोना वायरस के एक्टिव मामले

    June 18, 2025
    देश

    बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से यू-टर्न लेकर दिल्ली लौटी… जानें क्यों

    June 18, 2025
    Latest Posts

    CM नीतीश कुमार ने किया राजेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

    June 18, 2025

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.