Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 6:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में 134 स्कूल वैनों की जांच, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश
    झारखंड

    रांची में 134 स्कूल वैनों की जांच, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaApril 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज डोरंडा, धुर्वा और लालपुर क्षेत्रों में बड़े स्तर पर स्कूल वैनों की जांच अभियान चलाया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) प्रमोद कुमार केशरी के नेतृत्व में कुल 134 स्कूल वैनों की गहन जांच की गई।

    जांच के दौरान कई वैनों में क्षमता से अधिक बच्चों के बैठने की शिकायतें सामने आईं। संबंधित वैन संचालकों और चालकों को चेतावनी जारी करते हुए नोटिस थमाया गया। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि स्कूल वैनों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए, निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग न हो और सभी वाहनों के कागजात — जैसे फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र — अद्यतन स्थिति में हों।

    सुरक्षा के लिए जारी किए गए मुख्य निर्देशों में शामिल हैं:

    क्षमता के अनुरूप ही बच्चों को वैन में बैठाना।

    सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की मौजूदगी।

    व्यवसायिक लाइसेंसधारी वाहन का ही प्रयोग करना।

    नियमित फिटनेस जांच कराना।

    जिला प्रशासन ने साफ किया कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी दिनों में भी शहर के अन्य इलाकों में इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

    प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन और वैन संचालकों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों का परिवहन सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से हो सके।

    Also read: अनुराग गुप्ता के डीजीपी बने रहने पर लगी रोक, केंद्र ने झारखंड सरकार को भेजा पत्र

    Also read: पहलगाम हमले पर अफरीदी के बयान से बवाल, ओवैसी बोले- ‘जोकर है वो ‘

    Also read: स्पेन और स्वीडन के निवेशकों को झारखंड का न्योता, मिले उद्योग के नए अवसर…

    Also read: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी बोले- कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनुराग गुप्ता के डीजीपी बने रहने पर लगी रोक, केंद्र ने झारखंड सरकार को भेजा पत्र
    Next Article संथाल परगना सहित झारखंड के सभी जिलों में हो संदिग्ध आतंकी कनेक्शन की जांच : हरिमोहन मिश्रा

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025
    झारखंड

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    टीचर के घर चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.