Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 9:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बेतला नेशनल पार्क में हथिनी की मौत मामले में विधायक सरयू राय ने लिखा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
    जोहार ब्रेकिंग

    बेतला नेशनल पार्क में हथिनी की मौत मामले में विधायक सरयू राय ने लिखा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2020Updated:July 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के लातेहार जिले के बेतला नेशनल पार्क में एक हाथी की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पर्यावरण संतुलन के लिए लगातार काम करने वाले विधायक और राज्य के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला में मुरकट्टी नामक स्थान पर मृत पायी गई हथिनी की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो राज्य के वन्यप्राणियों और खासकर पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जीवों को काफी नुकसान होगा।

    पूर्व भाजपा नेता सरयू राय ने पत्र में कहा है कि मृत हथिनी के सिर (खोपड़ी) पर गहरा घाव पाया गया है। हाथी की खोपड़ी काफी मजबूत होती है, सामान्य प्रहार से उसे छेदना नामुमकिन है। हाथी की खोपड़ी पर ऐसा घाव कम से कम थ्री-नॉट-थ्री बुलेट से ही हो सकता है। उन्होंने पत्र में कहा, पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि घाव काफी गहरा है फिर भी पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सक ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हथिनी की मौत लीवर की बीमारी से हुई है। ऐसी स्थिति में इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पोस्टमार्टम होनी चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि हथिनी की मौत के बाद से ही वन्यप्राणी प्रेमी इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। वे हथिनी को गोली मारने या किसी नुकीले हथियार से मारे जाने की आशंका जता चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय राय ने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले पीटीआर में एक बाघिन की भी मौत हो गयी थी। उसके बाद तीन गौर (बाइसन) की भी विवादस्पद मौत हुई थी।

    राय ने आशंका प्रकट की है कि पीटीआर में कोई शिकारी गिरोह प्रवेश कर गया है जो वन्य जीवों की सुनिश्चित हत्या कर रहा है वहीं अधिकारी इस गिरोह को पकड़ नहीं पा रहे हैं। राय ने पत्र में आगे लिखा है, वे (अधिकारी) वस्तुस्थिति को स्वीकार करने के लिए भी तैयार नहीं हैं। उनकी रुचि ऐसी घटनाओं को दबाने और कमतर बताने में है, यह ठीक नहीं है।

    राय ने अपने पत्र में वन विभाग के तत्कालीन अधिकारियों पर बाघिन की मौत की शर्मनाक घटना पर लीपा-पोती करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विधानसभा में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी दिया गया था, लेकिन कोविड-19 की वजह से समय से पूर्व सत्रावसान के कारण उस पर चर्चा नहीं हो सकी। सरकार की ओर से दिया गया जबाव भी गुमराह करने वाला है।

    राय ने स्पष्ट कहा कि बाघिन की मौत का कारण वह नहीं है जो वन अधिकारियों ने सदन में लिख कर दिया है। उल्लेखनीय है कि लातेहार जिले के बेतला नेशनल पार्क में 14 जुलाई की सुबह गश्त पर निकले वनकर्मियों ने हाथी का शव देखा था, इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग के वरीय अधिकारियों को दी गई थी।

    hathini death case hindi news jharkhand letter to chief minister hemant soren mla saryu rai news in hindi ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : बाढ़ से 3 लाख आबादी प्रभावित, विपक्ष का आरोप, राहत ‘रामभरोसे’, पीड़ित ‘भगवान भरोसे’
    Next Article बिहार में कोरोना का क्या है सूरते-हाल? कम जांच से बढ़ रही मुश्किलें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पुल-पुलिया और सड़कें बनाते समय पानी का बहाव न रोकें : सरयू राय

    August 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025

    पुल-पुलिया और सड़कें बनाते समय पानी का बहाव न रोकें : सरयू राय

    August 26, 2025

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025

    वोटर अधिकार यात्रा से पहले दरभंगा में भिड़े कांग्रेसी, एक अस्पताल में भर्ती

    August 26, 2025

    गिरिडीह में बड़ी वारदात टली, अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.