Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»CHO बीवी करने लगी थी इग्नोर, इस चलते मा’र डाला, SP क्या बता गये… जानिये
    क्राइम

    CHO बीवी करने लगी थी इग्नोर, इस चलते मा’र डाला, SP क्या बता गये… जानिये

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2025Updated:April 27, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : आयुष्मान आरोग्य मंदिर में काम करने वाली CHO यानी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी ज्योति महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने संदेही गुनहगार विजय मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जमशेदपुर के ओलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना चौक स्थित डिमना रेस्डेंसी का रहने वाले विजय मोहन सिंह को रांची से गिरफ्तार किया गया। वहीं, हत्या में इस्तेमाल बागवानी करने वाला गैंता को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। विजय मोहन सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस बात का खुलासा जमशेदपुर के रुरल SP ऋषभ गर्ग ने किया।

    SP ऋषभ गर्ग ने मीडिया को बताया कि बेवा CHO ज्योति महतो की मुलाकात विजय मोहन सिंह से साल 2019 में हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी। पहचान बढ़ी और दोनों के बीच दोस्ती हो गयी। ज्योति ने विजय को बताया कि उसके पति सुरेश महतो अब इस दुनिया में नहीं है। वह बिल्कुल तन्हा और अकेली है। इसके बाद दोनों में मेल-जोल बढ़ा। यह मेल-जोल प्यार में बदल गया। दोनों के बीच देह से देह का रिश्ता भी कायम हो गया। फिर दोनों ने एक मंदिर में ब्याह कर लिया। हालांकि इस ब्याह का कोई भी सबूत पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि गुजरे कुछ वक्त से उसकी बीवी यानी ज्योति महतो फोन पर किसी और के साथ बातचीत करती थी। घंटों फोन पर लगल रहती थी। विनय को लगता था कि ज्योति ने उसे इग्नोर करना शुरू कर दिया है। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होना भी शुरू हो गया। ज्योति का यूं इग्नोर करना विनय को नागवार था। उसने ज्योति को जान से मारने का खतरनाक इरादा बना लिया। विनय का बस यह सोचना था कि उसकी बीवी बेवफा हो गयी है। वह मेरी नहीं, तो किसी और की भी नहीं। इस दौरान बीते 18 अप्रैल को भोर के करीब आठ बजे वैक्सिनेशन रूम में दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इल्जाम है कि गुस्से से तमतमाये विजय मोहन सिंह ने बागवानी करने वाले गैंता से ज्योति पर वार कर दिया। ज्योति के सिर पर तीन-चार बार प्रहार कर उसे बेतरह जख्मी कर दिया गया। वारदात को अंजाम देकर विनय मौके से फरार हो गया। इस वारदात को बीते 18 अपेरैल को जमशेदपुर के MGM थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया था।

    इधर, वारदात के बाद खून से लथपथ ज्योति को जमशेदपुर के MGM में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए जख्मी ज्योति को वहां से पहले TMH और फिर 19 अप्रैल को राजधानी रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिका अस्पताल में इलाज के दरम्यान 23 अप्रैल को ज्योति ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि किसी कठोर और नुकीले सामान से सिर पर वार किया गया, जिस चलते गहरा जख्म हो गया जिसके चलते ज्योति की मौत हो गयी। CHO ज्योति के भाई प्रेम प्रकाश के बयान पर MGM थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। पुलिस ने मामले में गंभीरता से तफ्तीश की और संदेही गुनहगार को धर दबोचा।

    Also Read : स्टूडेंट वीजा पर आदिल गया था पाकिस्तान और पहलगाम में कर दिया आतंकी हमला

    CHO बीवी करने लगी थी इग्नोर CHO's wife started ignoring him due to this he killed her SP क्या बता गये... जानिये what did SP say... find out इस चलते मार डाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्टूडेंट वीजा पर आदिल गया था पाकिस्तान और पहलगाम में कर दिया आतंकी हमला
    Next Article स्पेन और स्वीडन के निवेशकों को झारखंड का न्योता, मिले उद्योग के नए अवसर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.