Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»“ऐसी कठोर कार्रवाई हो कि सपने में भी आंख उठाकर न देख सके दुश्मन”
    झारखंड

    “ऐसी कठोर कार्रवाई हो कि सपने में भी आंख उठाकर न देख सके दुश्मन”

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2025Updated:April 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष भारतीयों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हृदयविदारक घटना के खिलाफ जमशेदपुर बार एसोसिएशन ने एकजुट होकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. वकीलों ने आज यानी शनिवार को इसे पाकिस्तान की “कायराना हरकत” करार दिया और PM मोदी के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने का संकल्प दोहराया. बार एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री से अपील की कि ऐसी निर्णायक और कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में कोई दुश्मन सपने में भी भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत न कर सके.

    जमशेदपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख के हालिया बयान का हवाला देते हुए दो टूक कहा कि अब शब्द नहीं, सिर्फ कार्रवाई हो. इसके बाद सभी ने शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा. इस अवसर पर झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, काउंसलर अनिल कुमार तिवारी, अध्यक्ष रथीन्द्र नाथ दास, पूर्व अध्यक्ष लाल अजीत कुमार अंबष्ट सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे.

    जमशेदपुर

    संचालन संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार ने किया. इस दौरान वकीलों ने काली पट्टी बांधकर अपने विरोध का संकेत दिया. यह विरोध सिर्फ मौन नहीं, बल्कि एक चेतावनी था कि वे देश के साथ खड़े हैं और न्याय की गरिमा के लिए हर मोर्चे पर तैयार हैं. इस कार्यक्रम में 500 से अधिक अधिवक्ताओं ने भाग लिया, जिनमें उपाध्यक्ष बोलाई पांडा, विनीता सिंह, पुष्पा कुमारी, देवेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, अजय सिंह राठौड़, सुशील कुमार जायसवाल, कुलविंदर सिंह, राजू सिंह, आरसी कर, महेंद्र प्रसाद, और टीएन ओझा शामिल थे.

    Also Read : मानगो फ्लाईओवर का बदला डिजाइन, लोगों को जाम से मिलेगी राहत

    Also Read : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौ’त

    Appeal Bar Association collective response cowardly act decisive action enemy India innocent Indians jammu and kashmir jamshedpur lawyers murder Pahalgam Pakistan Prime Minister Modi Security strong support अपील कायराना हरकत जमशेदपुर जम्मू-कश्मीर दुश्मन निर्णायक कार्रवाई निर्दोष भारतीय पहलगाम पाकिस्तान प्रधानमंत्री मोदी बार एसोसिएशन भारत मजबूत खड़ा वकील सामूहिक प्रतिक्रिया सुरक्षा हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची और जमशेदपुर में रह रहे इन पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश
    Next Article बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी बोले- कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    Latest Posts

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.