Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची के इन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा… जानिये कब
    झारखंड

    रांची के इन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा… जानिये कब

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 23, 2025Updated:April 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची जिले में चौकीदार नियुक्ति परीक्षा 27 अप्रैल 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जिले के 15 परीक्षा केंद्रों में सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए DC और SSP, रांची ने पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की है।

    परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने B.N.S.S. की धारा 163 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश इसलिए जारी किया गया है क्योंकि आशंका है कि परीक्षार्थी, उनके अभिभावक या अन्य असामाजिक तत्व केंद्रों पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था को बाधित कर सकते हैं। इस निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के पास भीड़ जुटाना, नारेबाजी करना या किसी तरह की अशांति फैलाना प्रतिबंधित रहेगा।

    इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में होगा निषेधाज्ञा : 

    • पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
    • किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
    • किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।
    • किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोडकर)।
    • किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।
    • यह निषेधाज्ञा  27 अप्रैल 2025 के प्रातः 06:30 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

    परीक्षा केन्द्र के नाम:-

    1. अनिता गर्ल्स हाई स्कूल, कांके, रांची।
    2. कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल, सामलोंग, नामकुम, रांची।
    3. गोस्सनर हाई स्कूल, मेन रोड, जी०ई०एल० चर्च कम्पलेक्स के पीछे, रांची।
    4. गर्वमेंट+2 हाई स्कूल, कांके सिमरटोली, नियर सी.आई.पी., कांके, रांची।
    5. गर्वमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, बरियातु, रांची।
    6. मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, रांची।
    7. मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, रांची।
    8. संत अलोइस इंटरमिडिएट कॉलेज, डा० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची।
    9. संत अलोइस हाई स्कूल, डा० कामिल बुल्के राँची पथ, पुरुलिया रोड, रांची।
    10. संत अन्ना गर्ल्स हाईस्कूल, डा० कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची।
    11. संत अन्ना इंटरमिडिएट कॉलेज, कॉलेज, डा० कामिल बुल्के पथ, रांची।
    12. संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, रांची।
    13. संत जोसेफ हाई सकूल, कांके, रांची।
    14. उर्सुलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, डा० कामिल बुल्के पथ, रांची।
    15. उर्सुलाईन इंटर कॉलेज, पुरुलिया रोड, डा० कामिल बुल्के पथ, रांची।

    Note : यह जानकारी IPRD, रांची द्वारा साझा की गयी है।

    Also Read : झारखंड के कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

    27 अप्रैल 2025 उपायुक्त कदाचारमुक्त परीक्षा चौकीदार नियुक्ति परीक्षा जिला दंडाधिकारी झारखंड समाचार दंडाधिकारी तैनाती परीक्षा केंद्र परीक्षा तिथि पुलिस बल रांची रांची जिला वरीय पुलिस अधीक्षक सरकारी नौकरी सुबह 9:30 बजे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफाइल पास कराने के एवज में मांगे पांच हजार, फिर पहुंच गयी ACB
    Next Article DGP पहुंचे ललपनिया, नक्सलियों को ढेर करने वाले जवानों को किया सम्मानित

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.