Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सच्चिदानंद मिश्रा ह’त्याकांड के आरोपी श्यामा झा पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
    क्राइम

    सच्चिदानंद मिश्रा ह’त्याकांड के आरोपी श्यामा झा पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2025Updated:April 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सच्चिदानंद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोलियों कि तड़तड़ाहट से बीती रात गोड्डा का वनरचुआ गांव दहल उठा. यह गांव महगामा थाना क्षेत्र में आता है. यहां चर्चित सच्चिदानंद मिश्रा उर्फ सच्चो मिश्रा हत्याकांड के आरोपी और श्यामा झा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने करीब 20 साल के श्यामा को जबड़े के नीचे गोली मारी, जो गर्दन को चीरते हुए पीछे से निकल गई. बेतरह जख्मी श्यामा को पहले महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया.

    मौके पर पहुंची पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, पुलिस इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार महतो, और प्रभारी थानेदार राज गुप्ता दल-बल के साथ स्पॉट पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, विशेषकर एमजीआर एनटीपीसी रोड, दियाजोरी, मोहानी और दिग्घी तक.

    कन्हैया झा का आरोप – ‘यह एक साजिश थी’

    श्यामा झा के भाई कन्हैया ने घटना को पूर्व नियोजित साजिश बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि मंडली के दौरान चर्चित झा, सोनू यादव और चंदन यादव ने श्यामा को बुलाकर उस पर हमला किया. आरोप है कि सोनू यादव ने श्यामा को पकड़कर उसके जबड़े के नीचे गोली मारी. हमलावरों के पास डंडे, खंती और डबिया जैसे हथियार भी थे. बता दें कि जख्मी श्यामा झा और उसके बड़े भाई कन्हैया झा दोनों ही चर्चित सच्चिदानंद मिश्रा हत्याकांड में नामजद अभियुक्त हैं और वर्तमान में जमानत पर हैं. इस गोलीबारी के बाद गांव में तनाव और भय का माहौल बन गया है.

    सच्चिदानंद मिश्रा हत्याकांड से जुड़ी रंजिश?

    पुलिस इस गोलीकांड को बीते 24 जुलाई 2023 को हुए चर्चित सच्चिदानंद मिश्रा हत्याकांड से जोड़कर देख रही है. उस समय भूमि विवाद के कारण मिश्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. मृतक की पत्नी निवेदिता मिश्रा के बयान पर हरिकिशोर झा उर्फ मुन्ना झा समेत सात लोगों पर मामला दर्ज हुआ था.

    गांव में पसरा सन्नाटा, भारी पुलिस बल तैनात

    घटना के बाद से वनरचुआ गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा है. ग्रामीण सहमे हुए हैं और पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही है. एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

    Also Read : बिहार के डाक सेवाओं में होगा सुधार, जानें कैसे

    accused on bail criminal news Firing Incident Godda Godda Hospital godda news Gunfire Jharkhand crime Jharkhand news land dispute Mahagama Mahagama police station Murder case police investigation Satchidanand Mishra Satcho Mishra murder case Shyama Jha Vanrachua village in fear अपराध समाचार गोड्डा गोड्डा अस्पताल गोड्डा न्यूज़ गोलीकांड गोलीबारी ग्रामीण दहशत जमानत पर आरोपी झारखंड क्राइम झारखंड खबर पुलिस जांच भूमि विवाद महगामा महगामा थाना वनरचुआ श्यामा झा सच्चिदानंद मिश्रा सच्चो मिश्रा हत्याकांड हत्या मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार फेल, देश में अघोषित आपातकाल : कैलाश यादव
    Next Article कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, 5 घंटे की मशक्कत से किया गया रेस्क्यू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.